6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालन गाड़ी की सुध, न वर्दी की परवाह, हर सवाल का जवाब-...

न गाड़ी की सुध, न वर्दी की परवाह, हर सवाल का जवाब- ‘आप बता दें’, पुलिसवाले की शर्मनाक हरकत

Published on

सागर,

मध्य प्रदेश के सागर में नशे में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है. मामला सामने आते ही उसको सस्पेंड कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है. अगर कोई लापरवाही पाई जाएगी तो हेड कांस्टेबल के खिलाफ आगे की कार्रवाई भी की जाएगी.

मामला रहली थाने का है. हेड कांस्टेबल जितेंद्र ठाकुर डायल-100 में ड्यूटी पर था और गाड़ी रहली चौराहे पर पार्क की गई थी. इसमें वो नशे की हालत में बैठा था. इस दौरान वहां से बाइक और अन्य वाहनों को निकालने में लोगों को परेशानी हो रही थी. लोगों ने कि गाड़ी को यहां से कहीं दूसरी जगह ले जाएं. मगर, हेड कांस्टेबल कुछ बोल नहीं पाया.

स्थानीय लोगों ने हेड कांस्टेबल का बनाया वीडियो
इसके बाद लोगों ने उसका वीडियो बनाया और बातचीत भी की. हालांकि, हेड कांस्टेबल नशे में होने की वजह से कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था. बताया जा रहा है कि उसकी शुक्रवार सुबह 9 बजे से डायल-100 में ड्यूटी थी लेकिन वो उपस्थित नहीं हुआ. इस कारण उसे गैर हाजिर कर दिया गया.

वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल, एक कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर दूसरे हेड कांस्टेबल को डायल-100 पर भेजा गया. डायल-100 को सड़क पर खड़ा करके हेड कांस्टेबल और पायलट मौके पर गए थे. इसी दौरान हेड कांस्टेबल जितेंद्र ठाकुर आया और नशे की हालत में डायल-100 की गाड़ी में आगे की सीट पर पैर ऊपर करके बैठ गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

मामले में एडिशनल एसपी ने कही ये बात
एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए पता चला है कि पुलिसकर्मी नशे की हालत में ड्यूटी पर था. इसकी जांच की जा रही है. अगर कोई लापरवाही पाई जाएगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि हेड कांस्टेबल को सस्पेंड एवं लाइन अचैट किया गया है.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...