6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालअशनीर ग्रोवर पर FIR दर्ज, 'इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीदा है' बोलकर...

अशनीर ग्रोवर पर FIR दर्ज, ‘इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीदा है’ बोलकर बुरे फंसे मोटिवेशनल स्पीकर

Published on

इंदौर ,

BharatPe के सह-संस्थापक और शार्क टैंक इंडिया के होस्ट अशनीर ग्रोवर के खिलाफ इंदौर में एफआईआर दर्ज हो गई है. देश के सबसे साफ शहरों के सर्वेक्षण में इंदौर के लगातार टॉप पर रहने पर ग्रोवर ने सवालिया निशान लगाया था. एक कार्यक्रम में ग्रोवर ने कहा कि इंदौर ने सर्वे को खरीदा है.

इंदौर ब्रिलियंट कन्वेंशन जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के कार्यक्रम में भारत-पे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में चर्चा कर रहे थे. इस दौरान ग्रोवर ने कहा कि एक बार, दो बार, तीन बार और हर बार इंदौर के पहले नंबर पर आने से माना जा सकता है कि इंदौर ने स्वच्छता सर्वे को ही खरीद रखा है, जिसके कारण उसे हर बार यह अवॉर्ड मिलता है. जबकि स्वच्छता के लिहाज से भोपाल बेहतर है. सिर्फ सड़कों से रैपर उठाना ही सफाई नहीं होती. इंदौर में ऐसा होता है. क्लीननेस में सिर्फ चिप्स के पैकेट को ही नहीं गिनते हैं. मलबे को भी गिनते हैं.

मतलब ग्रोवर ने इशारों-इशारों में यह जताने का प्रयास किया कि इंदौर गड़बड़ी करके स्वच्छता के नाम पर पहले नंबर पर है. कार्यक्रम में इस बात को लेकर विरोध की स्थिति भी बनी. लिहाजा ऑडियंस ने अशनीर की हूटिंग शुरू कर दी. हालांकि, ग्रोवर ने तुरंत स्पष्ट किया कि वह यह नहीं कह रहे थे कि इंदौर में गंदगी है, और उनका मतलब था कि शहर में कई निर्माण कार्य चल रहे हैं.

इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक बेशर्मी से इंदौर को लेकर आपत्तिजनक बयान बाजी सुनते रहे. कार्यक्रम के बाद जैसे ही उनका यह वीडियो वायरल हुआ तो इंदौर नगर निगम ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे इंदौर का अपमान बताया. बता दें कि मध्य प्रदेश का इंदौर शहर लगातार छह साल से केंद्र के स्वच्छ सर्वेक्षण में शीर्ष पर बना हुआ है.

वही, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा जिन लोगों पर भारत पे के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप हैं और जिन्हें हेरा फेरी के कारण ही भारत पे से हटाया गया है, उन्हें इस तरह की बयान बाजी शोभा नहीं देती. लेकिन फिर भी ऐसे फ़्रॉड लोगो को बुलाने पर आयोजकों को बचना चाहिए. यह बयान इंदौर के साथ इंदौर वसियों का अपमान है. इस तरह की टिप्पणी करने पर अशनीर ग्रोवर के ख़िलाफ़ मानहानि की कार्यवाही सहित एफ़ आई आर भी दर्ज कराई जाएगी. इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने भी अश्नीर ग्रोवर के बयान की निंदा की. BJP सांसद ने कहा कि अश्नीर ग्रोवर ने इंदौर की जनता और सफाईकर्मियों का अपमान किया है. हम उस पर जरूरी कार्रवाई करेंगे.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...