6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक, जेपी नड्डा, अमित...

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक, जेपी नड्डा, अमित शाह, शिवराज बनाएंगे जीत की रणनीति

Published on

नई दिल्ली

मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश दौरे और उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर विचार करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

जेपी नड्डा के आवास पर चल रही इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित मध्य प्रदेश चुनाव की तैयारियों से जुड़े पार्टी के अन्य दिग्गज नेता में मौजूद हैं।

जन आशीर्वाद यात्रा की समीक्षा
सूत्रों के मुताबिक, नड्डा के आवास पर चल रही इस बैठक में मध्य प्रदेश में चल रही पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा की समीक्षा की जाएगी और इसके साथ ही राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी सागर, ओंकारेश्वर और भोपाल दौरे के कार्यक्रम एवं तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, आज की इस उच्चस्तरीय बैठक में मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर भी चर्चा होनी है।

39 उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी
आपको याद दिला दें कि, इससे पहले 17 अगस्त को भाजपा मध्य प्रदेश के लिए अपने 39 उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, आज की बैठक में भाजपा 64 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम पर विचार कर सकती है। बताया जा रहा है कि 13 सितंबर को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर मुहर लगाई जा सकती है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...