15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप पर DRI के अलर्ट को सेबी ने छिपाया था! जानिए...

अडानी ग्रुप पर DRI के अलर्ट को सेबी ने छिपाया था! जानिए किसने किया यह दावा

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप-हिंडनबर्ग रिसर्च मामले में एक नया दावा किया गया है। इस मामले मे एक याचिकाकर्ता ने कोर्ट को दिए एक हलफनामे में आरोप लगाया है कि सेबी (SEBI) ने साल 2014 में अडानी ग्रुप के खिलाफ डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) के एक अलर्ट को छिपाया था। यह अलर्ट अडानी ग्रुप की कंपनियों के संभावित फंड डाइवर्जन और स्टॉक मार्केट में छेड़छाड़ के बारे में था। इसमें कहा गया है कि सेबी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी अपने स्टेटस रिपोर्ट में इस अलर्ट का जिक्र नहीं किया है। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप के बारे में 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को खारिज किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से इस मामले की जांच करने को कहा था। सेबी ने 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपी थी। मार्केट रेगुलेटर ने कहा कि उसने इस बात की जांच पूरी कर ली है कि अडानी ग्रुप की कंपनियों ने सिक्योरिटीज कानूनों का उल्लंघन किया है या नहीं। याचिकाकर्ता अनामिका जायसवाल ने आठ सितंबर को अपने हलफनामे में कहा कि सेबी ने अडानी ग्रुप के बारे में डीआरआई के एक अलर्ट को छिपाया था। जनवरी 2014 में डीआरआई ने एक अलर्ट में आशंका जताई थी कि अडानी ने पैसों का गबन किया और इन्हें दुबई और मॉरीशस के रास्ते अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में निवेश किया गया।

क्या है आरोप
हलफनामे में कहा गया है कि डीआरआई ने तत्कालीन सेबी चीफ यूके सिन्हा को 31 जनवरी, 2014 को एक चिट्ठी भेजी थी। इसमें आशंका जताई जा गई थी कि अडानी ग्रुप की कंपनियां गबन किए गए पैसों से शेयर मार्केट में छेड़छाड़ कर रही है। इनका काम करने का तरीका यह है कि पावर इक्विपमेंट के इम्पोर्ट की कीमत बढ़ाचढ़ाकर दिखाई जा रही है। याचिकाकर्ता ने सेबी की एक जांच का भी हवाला दिया है। सेबी ने अडानी ग्रुप के खिलाफ यह जांच एक अप्रैल, 2016 से 30 सितंबर, 2020 के बीच की थी।

सेबी ने 15 मई, 2023 में एक कोर्ट फाइलिंग में इसका खंडन किया था। एक याचिकाकर्ता ने ने कहा था कि सेबी 2016 से ही अडानी ग्रुप की कंपनियों की जांच कर रहा है। यह मामला भारत में लिस्टेड कुछ कंपनियों के ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीट्स जारी करने से जुड़ा था। इस बारे में सेबी ने कोर्ट में जवाब दिया था। सेबी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जस्टिस एएम सप्रे की अध्यक्षता में गठित कमेटी से कहा था कि अडानी ग्रुप के खिलाफ उसकी जांच 23 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुई। उसे इस बारे में जून-जुलाई, 2020 को शिकायत मिली थी।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...