6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालभारी बारिश के चलते भोपाल में 'धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री' की कथा की...

भारी बारिश के चलते भोपाल में ‘धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री’ की कथा की तारीख आगे बढ़ी: अब 27-28 को होगी

Published on

भोपाल

तेज बारिश के अलर्ट के चलते भोपाल में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा की तारीख में बदलाव किया गया है। अब कथा 27 और 28 सितंबर को होगी। 26 सितंबर को शोभायात्रा निकलेगी, जबकि 28 सितंबर को दिव्य दरबार लगेगा। इससे पहले 15 और 17 सितंबर को कथा होनी थी। वहीं, 14 सितंबर को शोभायात्रा निकाली जानी थी।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया, मौसम विभाग ने 14 से 19 सितंबर के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते हनुमंत कथा की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले 14 से 17 सितंबर तक कथा और शोभायात्रा का आयोजन होना था। अब 26 से 28 सितंबर के बीच यह आयोजन होगा। 26 सितंबर को शोभायात्रा निकलेगी, जबकि 27 और 28 सितंबर को करोंद के पीपुल्स मॉल के पीछे स्थित ग्राउंड में कथा होगी। 28 सितंबर को दिव्य दरबार लगेगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के सानिध्य में अनंत चतुर्दशी का कार्यक्रम भी होगा। गणेश पूजन और विसर्जन किया जाएगा।

कथा से पहले निकलेगी शोभायात्रा
कथा से पहले 26 सितंबर को दोपहर 3 बजे से अन्ना चौराहे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शामिल रहेंगे। शोभायात्रा अन्ना नगर, कैलाश नगर, रचना नगर, ओल्ड सुभाष नगर, पंजाबी बाग, परिहार चौराहा, अशोक विहार, महामाई बाग, स्टेशन, चांदबड़, सेमरा मंडी, सुभाष कॉलोनी, सम्राट कॉलोनी, विवेकानंद पार्क अशोका गार्डन समेत कई इलाकों से गुजरेगी। 300 से अधिक सामाजिक संगठन शोभायात्रा का स्वागत करेंगे।

जिस ग्राउंड में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा हुई, वही पर आयोजन
भले ही कथा की तारीख आगे बढ़ गई हो, लेकिन तैयारियां चलती रहेंगी। करोंद में पीपुल्स मॉल के पीछे 55 एकड़ के ग्राउंड में कथा होगी। यहां 10 से 12 बड़े पंडाल बनाए जाएंगे। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए 10 गेट और गाड़ियों के लिए 10 पार्किंग बनेगी। हालांकि, पंडाल, पार्किंग और गेट को लेकर तैयारियां पहले से चल रही थीं। पंडाल बनाने का काम भी शुरू हो गया था। मंत्री सारंग, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने दौरा भी कर लिया था। मंत्री सारंग ने बताया कि पं. शास्त्री की कथा में देशभर से श्रद्धालु जुटते हैं। इसलिए तैयारियां भी उसी हिसाब से की जा रही हैं। हमारी तैयारियां जारी रहेंगी।

Latest articles

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...