6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालबड़ोदरा से भोपाल के लिए मेट्रो कोच रवाना: 16 सितंबर तक भोपाल...

बड़ोदरा से भोपाल के लिए मेट्रो कोच रवाना: 16 सितंबर तक भोपाल पहुंचेंगे; सुभाषनगर डिपो में होंगे अनलोड

Published on

भोपाल

गुजरात के सांवली, बड़ोदरा से भोपाल के लिए मेट्रो कोच रवाना हो चुके हैं। करीब 600Km दूरी तय करके 16 सितंबर तक कोच भोपाल पहुंच सकते हैं। कोच 28 पहियों के ट्राले में लाए जा रहे हैं। कोच आते ही उन्हें सुभाषनगर डिपो में अनलोड किया जाएगा। 25 सितंबर के बाद कभी भी मेट्रो का ट्रायल रन कर लिया जाएगा। इसके चलते मेट्रो स्टेशनों पर एस्केलेटर, सिविल वर्क समेत अन्य काम तेजी से किए जा रहे हैं।

भोपाल के एम्स से सुभाषनगर तक बिछाई गई 6.22Km ऑरेंज लाइन पर यह कोच दौड़ेंगे। हालांकि, ट्रायल रन सुभाषनगर डिपो से रानी कमलापति स्टेशन के बीच ही होगा। मई-जून 2024 में आम लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इंदौर में मेट्रो कोच 31 अगस्त को पहुंच चुके हैं। अब वहां ट्रायल रन की प्रोसेस चल रही है।

हर कोच की इतनी लंबाई-चौड़ाई
मेट्रो कॉर्पोरेशन के अफसरों का कहना है कि हर कोच की चौड़ाई 2.9 मीटर और लंबाई 22 मीटर है। भोपाल आने पर कोच का पूजा-अर्चना कर ट्रैक पर लाया जाएगा। इस वजह से सुभाषनगर मेट्रो डिपो में प्लेटफार्म से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बड़ोदरा से चलकर कोच यही पर आएंगे। भोपाल और इंदौर के मेट्रो प्रोजेक्ट पर 14 हजार करोड़ रुपए की लागत आई है।

भोपाल आने पर यह काम होंगे
मेट्रो के कोच भोपाल आने के बाद उसे सुभाषनगर डिपो में बने अनलोडिंग-वे पर अनलोड किया जाएगा। डिपो 80 एकड़ जमीन पर बन रहा है। यही से मेट्रो ट्रेनों का संचालन होगा। ट्रेनों का नाइट हॉल्ट भी यही पर होगा।

पांच स्टेशनों पर होगा ट्रायल
प्रायोरिटी कॉरिडोर में कुल आठ स्टेशन हैं। इनमें एम्स हॉस्पिटल, अलकापुरी, DRM ऑफिस, RKMP स्टेशन, सरगम टॉकीज, DB मॉल, केंद्रीय स्कूल और सुभाषनगर स्टेशन शामिल हैं। ट्रायल रन करीब साढ़े तीन किलोमीटर में सुभाषनगर स्टेशन से आरकेएमपी स्टेशन तक किया जाएगा। ट्रायल से पहले मेट्रो स्टेशनों पर लगे एस्कलेटर, लिफ्टस, (PEB) स्ट्रक्चर/शेड, ट्रैक, अग्निशमन संबंधित कार्य चल रहे हैं। ट्रायल के लिए सभी जरूरी काम 20 सितंबर तक पूरे किए जाने का टारगेट है।

ट्रायल रन के बाद सेफ्टी ट्रायल
मेट्रो के ट्रायल रन के बाद दिल्ली से टीम आएगी, जो सेफ्टी ट्रायल एवं अन्य गतिविधियां करेंगी। इसके बाद अगले वर्ष मई-जून 2024 में कमर्शियल/पैसेंजर ऑपरेशन का संचालन किया जाएगा।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...