6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालशाह-नड्डा की सहमति से तैयार हुआ बीजेपी का प्लान '103', 64 उम्मीदवारों...

शाह-नड्डा की सहमति से तैयार हुआ बीजेपी का प्लान ‘103’, 64 उम्मीदवारों के नाम पर बनी सहमति

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में 2018 में हुए पिछले विधान सभा चुनाव के नतीजे से सबक लेकर भाजपा इस बार उन विधान सभा सीटों पर खास तैयारी कर रही है। जिन सीटों पर 2018 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। खासतौर से उन 103 विधान सभा सीटों पर फोकस किया जा रहा है, जिन पर वर्तमान में कांग्रेस, सपा, बसपा और निर्दलीयों का कब्जा है। आपको याद दिला दें कि, इनमें से 39 सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पिछले महीने 17 अगस्त को ही जारी कर चुकी है।

बताया जा रहा है कि विपक्षी दलों के कब्जे वाली बची हुई 64 सीटों पर बुधवार को होने वाली भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आधी रात तक चली मैराथन बैठक में नड्डा और अमित शाह ने एक-एक सीट पर संभावित उम्मीदवारों के नाम के पैनल पर मध्य प्रदेश कोर ग्रुप के नेताओं के साथ चर्चा की। इन नामों को बुधवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जाएगा।

कई दिग्गज नेता हुए शामिल
नड्डा के आवास पर सोमवार को आधी रात तक चली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित मध्य प्रदेश चुनाव की तैयारियों से जुड़े पार्टी के अन्य दिग्गज नेता भी शामिल हुए।

दरअसल, मध्य प्रदेश में हुए 2018 के पिछले विधान सभा चुनाव में भाजपा को 230 सदस्यों वाली विधान सभा में 41.02 प्रतिशत मत के साथ सिर्फ 109 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस ने उस चुनाव में भाजपा से थोड़ा कम यानी 40.89 प्रतिशत वोट हासिल करने के बावजूद भाजपा से 5 सीटें ज्यादा यानी 114 पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने उस समय सपा, बसपा और निर्दलियों के सहयोग से सरकार बनाई और कमलनाथ राज्य के मुख्यमंत्री बने। हालांकि बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे के विधायकों के इस्तीफे के कारण कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई और शिवराज सिंह चौहान फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बन गए।

अभी बीजेपी के 127 विधायक
वैसे तो 2018 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 109 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे के विधायकों के इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद हुए विधानसभा उपचुनाव में 18 सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई और राज्य के कुल 230 सदस्य विधान सभा में वर्तमान में भाजपा के पास 127 विधायक हैं।

103 सीटों के लिए बीजेपी की खास तैयारी
2023 में पूर्ण बहुमत हासिल करने के लक्ष्य के साथ भाजपा उन 103 विधान सभा सीटों पर खास तैयारी कर रही है जहां पर वर्तमान में विपक्षी खेमे के विधायक है। सोमवार को नड्डा के आवास पर आधी रात तक चली बैठक में मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा की समीक्षा की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी सागर, ओंकारेश्वर और भोपाल दौरे के कार्यक्रम एवं तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

Latest articles

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...