22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedG-20 समिट के बाद गौतम अडानी के हाथ लगा जैकपॉट! चीन की...

G-20 समिट के बाद गौतम अडानी के हाथ लगा जैकपॉट! चीन की चौखट पर बेचेंगे ग्रीन हाइड्रोजन

Published on

नई दिल्ली

गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। ग्रुप ने जापान, ताइवान और हवाई में ग्रीन अमोनिया, ग्रीन हाइड्रोजन और इसके डेरिवेटिव्स की मार्केटिंग के लिए एक जॉइंट वेंचर बनाया है। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की सब्सिडियरी अडानी ग्लोबल पीटीई लिमिटेड, सिंगापुर ने सिंगापुर की कंपनी कोवा होल्डिंग्स एशिया पीटीई लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है। जॉइंट वेंचर में दोनों की 50-50 परसेंट हिस्सेदारी है। अडानी ग्रुप ने अपने ग्रीन एनर्जी बिजनस के लिए एक अलग प्लेटफॉर्म अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) बनाया है।

ANIL सस्ती कीमत पर ग्रीन हाइड्रोजन और इसके डेरिवेटिव्स बनाने के लिए एंड-टु-एंड सॉल्यूशन डेवलप कर रही है। कंपनी का 10 साल मीट्रिक टन सालाना क्षमता वाला पहले ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट गुजरात में चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। इसके पहले चरण से फाइनेंशियल ईयर 2027 से प्रॉडक्शन शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी की योजना अगले 10 साल में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की क्षमता 30 लाख टन पहुंचाने की योजना है। इसके लिए 50 अरब डॉलर निवेश की योजना है।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया है। लेकिन इस कारण फ्रांस की कंपनी टोटल एनर्जी ने अडानी ग्रुप के खिलाफ जांच पूरी होने तक ग्रीन हाइड्रोजन कारोबार में अपना निवेश रोक दिया था। पिछले साल उसने ANIL में 25 परसेंट हिस्सेदारी के लिए चार अरब डॉलर लगाने की घोषणा की थी। अडानी ग्रुप का कहना है कि अब वह अपने दम पर इस बिजनस को आगे बढ़ा रहा है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...