6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालदतिया में फायरिंग, 5 की मौत: मवेशी भगाने को लेकर दो गुटों...

दतिया में फायरिंग, 5 की मौत: मवेशी भगाने को लेकर दो गुटों में हुआ विवाद, 8 घायल

Published on

दतिया

दतिया में दो गुटों में फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई। मामला जिले के रेड़ा गांव का है। यहां बुधवार सुबह खेत से मवेशी भगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।घायल ज्ञान सिंह पाल ने बताया कि मवेशियों को भगाने को लेकर दांगी समाज से विवाद हुआ है। अचानक गोलीबारी होने लगी। मुझे पैर में गोली लगी है। कुछ देर बाद मैं बेहोश हो गया। बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला अस्पताल पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने 50 लोगों को राउंडअप किया
घटना के बाद चंबल रेंज के आईजी सुशांत सक्सेना और एसपी प्रदीप शर्मा ने मौका मुआयना किया। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि 2 दिन पहले दोनों पक्षों ने विवाद को लेकर थाने में आवेदन दिए थे। इसके बाद आज सुबह लगभग 25 लोग सुलह के लिए गांव से 100 मीटर दूर एकत्रित हुए थे। इसी दौरान गोलीबारी हुई। पुलिस ने 50 लोगों को राउंडअप किया है।

फायरिंग में इनकी हुई मौत
घटना में प्रकाश दांगी (पिता भैयालाल दांगी), सुरेंद्र दांगी ( पिता प्रकाश दांगी), रामनरेश दांगी (पिता भैयालाल दांगी), राजेंद्र पाल(पिता प्रीतम पाल) और राघवेंद्र पाल( पिता ठाकुर दास पाल) की मौत हो गई है।पुलिस ने अभी तीन घायलों के नाम बताए हैं। ज्ञान सिंह (पिता लालाराम पाल), ठाकुरदास (पिता रामचरण पाल) और मुकेश (पिता सिरनाम) घायल हैं।

मामूली विवाद सुलझाने बुलाई थी पंचायत

दतिया जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर रेड़ा गांव बसा है। आबादी 1800 से अधिक। गांव में पाल समाज के 40-45 घर हैं। ज्यादातर मजदूरी करते हैं। वहीं, दांगी समाज के 60 से अधिक मकान बने हुए हैं। दांगी समाज गांव में आर्थिक रूप से थोड़े मजबूत है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की सुबह करीब 10 बजे थे। ग्रामीण गांव से 100 मीटर दूर रेड़ा-भवानीपुर रोड पर जमा होने लगे थे। वे 3-4 दिन पहले गांव में पाल समाज और दांगी समाज के लोगों में हुए विवाद को सुलझाने के लिए एकत्रित हो रहे थे। एक घंटे के भीतर दोनों तरफ से करीब 25 लोगों की भीड़ जमा हो हुई।

दोनों पक्षों से विवाद की वजह पूछी तो वे एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। गाली गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गई। कुछ ही देर में फायरिंग शुरू हो गई। अफरा-तफरी के बीच ग्रामीण भाग निकले। कुछ ही देर में 5 लोग जमीन पर खून से सने पड़े थे। कई कराह रहे थे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। आधे घंटे बाद एम्बुलेंस और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

कमलनाथ बोले- कमीशन और भ्रष्टाचार की व्यवस्था
घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कानून व्यवस्था संभालने वाले गृह मंत्री के गृह जिले दतिया में गोलीबारी में 5 लोगों की मौत का दिल दहलाने वाला समाचार प्राप्त हुआ। दतिया के रेड़ा गांव की ये घटना बताती है कि कमीशन और भ्रष्टाचार की व्यवस्था ने कानून और व्यवस्था में आम आदमी का भरोसा खत्म कर दिया है। इससे आम नागरिक दहशत में है। पैसे दो और काम लो की भ्रष्ट व्यवस्था ने पांच लोगों की बलि ले ली। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि आप जन आशीर्वाद के नाम पर जन अभिशाप को बढ़ावा ना दें।

 

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...