6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालबीजेपी के लिए MP जीतना बेहद जरूरी, PM की यात्राएं कर रहीं...

बीजेपी के लिए MP जीतना बेहद जरूरी, PM की यात्राएं कर रहीं इशारा, 2013 से अब तक 34 दौरे कर चुके मोदी

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। गुजरात के बाद मध्य प्रदेश को बीजेपी का सबसे बड़ा गढ़ माना जाता है। 18 दिसंबर 2018 से 23 मार्च 2020 की अवधि को छोड़ दिया जाए तो राज्य में दिसंबर 2003 से अभी तक बीजेपी का ही मुख्यमंत्री हैं। 29 नवंबर 2005 से एमपी की कमान शिवराज सिंह के हाथों में हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले वैसे तो पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव होना है लेकिन एमपी में चुनाव जीतना बीजेपी के लिए कितना जरूरी है वो पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा इस राज्य में की गई यात्राएं दर्शाती हैं। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार (14.9.23) को भी मध्य प्रदेश में थे। इस दौरान उन्होंने राज्य को 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं की सौगात दी। आइए नजर डालते हैं पीएम नरेंद्र मोदी की एमपी यात्राओं पर।

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को की गई मध्य प्रदेश यात्रा से पहले नरेंद्र मोदी साल 2013 से अभी तक 33 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भले ही शिवराज सिंह चौहान हों लेकिन राज्य में इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे का साथ ही बीजेपी आगे बढ़ रही है। सिर्फ इस साल पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की 6 यात्राएं कर चुके हैं और हर बार उन्होंने राज्य को बड़ी सौगातें दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी राज्य में तकरीबन हर बड़े शहर उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा और ग्वालियर का दौरा कर चुके हैं।

इस साल पीएम कर चुके MP की 6 यात्राएं
इस साल पीएम नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को सागर गए थे। इससे पहले वो एक जुलाई को शहडोल में थे। 27 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने भोपाल में दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। 24 अप्रैल को पीएम ने रीवा में एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। 1 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने भोपाल से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इससे पहले 9 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने इंदौर में प्रवासी भारत दिवस पर एक कार्यक्र में हिस्सा लिया था।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...