6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालदिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर हादसा, डिरेल हुए दर्शन एक्सप्रेस के इंजन और...

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर हादसा, डिरेल हुए दर्शन एक्सप्रेस के इंजन और कोच

Published on

झाबुआ,

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के अमरगढ़ से पंचपिपलिया के बीच आज सुबह पौने सात बजे के आसपास हादसा हुआ है. यहां हजरत निजामुद्दीन से मिराज जंक्शन जाने वाली दर्शन एक्सप्रेस का इंजन और एक कोच डिरेल हो गया है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.

इस घटना के पीछे अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया और पहाड़ी से छोटे पत्थर रेलवे ट्रैक पर आ गए, जिसकी वजह से ये घटना हुई. घटना की जानकारी होने पर रतलाम मंडल के अधिकारी मौके पर राहत ट्रेन के साथ पहुंचे.

रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने इस घटना की पुष्टि की है. दिल्ली- मुंबई रेलवे ट्रैक करीब बंद है. ट्रैक को चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं. कई महत्वपूर्ण ट्रेनें आसपास के स्टेशनों पर खड़ी हैं. राहत टीमें जल्द ट्रैक को शुरू कराने की कोशिश में जुटी हैं.

रेस्टोरेशन के लिए पहुंचे अधिकारी
रेलवे अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम मंडल के रतलाम और दाहोद सेक्शन में ट्रेन नंबर 12494 हजरत निजामुद्दीन-मिराज एक्सप्रेस के कोच और इंजन डिरेल हो गए. जानकारी होते ही रतलाम मंडल के अधिकारी रेस्टोरेशन के लिए साइट पर पहुंचे. कोई जनहानि नहीं हुई है. रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई है और ट्रेन ऑपरेशन से संबंधित काम चल रहे हैं.

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से हो रही परेशानी
बता दें कि मध्य प्रदेश में इस समय भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं. कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं. मौसम विभाग ने शनिवार को इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...