6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने मचाई आफत, Thar समेत बहा पूर्व...

मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने मचाई आफत, Thar समेत बहा पूर्व मंत्री का बेटा

Published on

इंदौर/हरदा/खरगोन,

मध्य प्रदेश में भारी बारिश ने आफत मचा रखी है. कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नदी नाले उफान पर आ गए हैं. इंदौर संभाग में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यहां कल से बारिश हो रही है, जिसकी वजह से पूरे शहर में सड़कों पर पानी भरा है. यहां पूर्व मंत्री का बेटा थार गाड़ी सहित नदी में बह गया, कड़ी मशक्कत के बाद बचाया जा सका.

इंदौर में नगर निगम ऑफिस के सामने ही जलभराव हो गया है. लोगों का कहना है कि बीते करीब चार साल से ऐसी बारिश नहीं हुई. यहां जलभराव की वजह से आने जाने में परेशानी हो रही है. इंदौर में कल से अब तक सात इंच बारिश हो चुकी है. जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तेज बारिश से कई निचली बस्तियों में पानी भर गया है. वहीं लगातार हो रही बारिश से इंदौर के यशवंत सागर तालाब में गेट खोलने पड़े हैं.

उफान के बीच गाड़ियां निकालीं तो होगी कार्रवाई
महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर इलैया राजा टी ने एहतियात के तौर पर अफसरों को अलर्ट जारी किया है. बारिश से नदी, नालों, रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है. प्रशासन ने ऐसे स्थानों पर वाहन नहीं निकालने की अपील की है.प्रशासन ने बहते पानी में वाहन निकाले जाने की सूचना पर एक्शन लेने की बात कही है. बारिश के चलते इंदौर के राजकुमार नगर, शेरपुर बाग, सिकंदराबाद की गलियों में पानी भर चुका है.

इंदौर में एमआर 10 ब्रिज के पास सर्विस लेन पर मिनी बस पानी में डूबने की सूचना मिली. इस दौरान बस में 10 से 15 यात्री सवार थे, जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया. किसी तरह की कोई जनहानि की खबर नहीं है. मौसम विभाग ने भी इंदौर संभाग में 16-17 सितंबर अतिवृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है.

नदी में बह गए तीन युवक, 7 घंटे तक चला रेस्क्यू
इंदौर के पास महू के कालाकुंड स्थित चोरल नदी में तीन युवक थार गाड़ी समेत बह गए. तीनों युवक नदी के बीचोबीच झाड़ियों के सहारे अटककर मदद के लिए आवाज लगा रहे थे. इतने में एक ग्रामीण को आवाज सुनाई दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब छह से सात घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित निकाल लिया.

थाना प्रभारी मंशाराम वगेंन ने कहा कि तीन युवक कालाकुंड में पिकनिक मनाने आए थे. अपने फार्म हाउस से देर रात वापस लौटते समय ऊतेड़िया गांव के पास चोरल नदी पार कर रहे थे, उसी दौरान पानी का बहाव तेज होने के कारण गाड़ी सहित बह गए. देर रात तक चले रेस्क्यू में युवक और उसके दोनों साथियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन गाड़ी बह गई.

पूछताछ में पता चला कि एक युवक पूर्व मंत्री रंजना बघेल का पुत्र है, जो अपने साथियों के साथ वहां पंहुचा था. गनीमत रही कि समय रहते पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर लिया. नदी उफान पर होने के कारण ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री के पुत्र यश को नदी के दूसरे छोर पर रात गुजारनी पड़ी. सुबह होने पर दूसरे रास्ते से निकाला गया.

हरदा और खरगोन में भी भारी बारिश से मुसीबत
भारी बारिश की वजह से मध्य प्रदेश के हरदा जिले में नदी नाले उफान पर हैं. शहर की अजनाल नदी में उफान आने के बाद खंडवा होशंगाबाद मार्ग पर वाहन रुक गए. इसके अलावा निचली बस्तियों में पानी भर गया है. वहीं खरगोन जिले के महेश्वर में शहर की बस्तियों में पानी भर गया है. यहां माहेश्वरी नदी उफान पर आ जाने से ये हालत हुई है. दुकानों और घरों में कमर से ऊपर तक पानी बह रहा है

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...