12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, बड़वानी में पुलिया से बही...

मध्य प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, बड़वानी में पुलिया से बही बस, दो की मौत

Published on

बड़वानी,

मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. यहां इंदौर संभाग में भारी बारिश से आफत हो गई है. इंदौर समेत खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार व खंडवा में भी बारिश हो रही है. नर्मदा और शिप्रा नदी उफान पर है, जिससे कई जगहों के डैम के गेट खोल दिए गए हैं. इसकी वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.

जानकारी के अनुसार, बड़वानी में अंजड़ के पास रपटा पर यात्री बस पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. ग्रामीण अनुज यादव ने कहा कि बस पुल से पलटी खा गई. हम लोग बड़दा से अंजड़ जा रहे थे. हमारे गांव में बाढ़ आ गई थी तो वहां से सभी लोगों को निकाला जा रहा था. हम लोग नाव से निकले और फिर बस में सवार हुए. रास्ते में बस पुलिया से नीचे गिर गई. दो लोगों की मौत हो गई. लोगों को कांच तोड़कर निकाला गया.

सीएमएचओ सुरेखा जमरे ने कहा कि मुझे पता चला कि रेस्क्यू टीम बस से आ रही थी, रास्ते में गाड़ी पलट गई. इसके बाद जिला अस्पताल के लिए दो लोगों को रेफर किया गया था, उन्हें हमने रिवाइवल करने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई.

थाना प्रभारी सोनल सिसोदिया ने कहा कि अंजड़ में बाढ़ग्रस्त डूब क्षेत्र में रेस्क्यू कर रहे थे. बड़दा में भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था. इसी दौरान बसों व नाव से लोगों को ले जाया जा रहा था. लगभग 8 से 8:30 पुलिया के पास अंधेरे में बस पलट गई. बस में लगभग 40 से 50 लोग सवार थे. सभी का रेस्क्यू किया गया. वहीं उज्जैन में भारी बारिश के कारण शिप्रा नदी उफान पर है. यहां तटों के आसपास स्थित मंदिर डूबे चुके हैं. लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...