12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालMP: पिता ने किया बेटी का शोषण, फिर राज खुलने के डर...

MP: पिता ने किया बेटी का शोषण, फिर राज खुलने के डर से कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Published on

कटनी ,

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने पहले अपनी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद करतूत का खुलासा होने के डर से बेटी डैम में धकेलकर हत्या कर दी. इस मामले का खुलासा लड़की और उसके प्रेमी के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग से हुआ, जिसने लोगों को हैरान कर दिया.

मामला माधव नगर थाना क्षेत्र का है. यहां 10 सितंबर को 17 साल की एक लड़की की डेडबॉडी जलाशय में तैरती मिली थी. पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाकर मर्ग कायम. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. गांववालों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए धरना प्रदर्शन किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. इसके बाद पुलिस की जांच में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ.

गांव के एक लड़के से था लड़की का लव-अफेयर
इसको लेकर नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा ने बताया कि गांववालों से पूछताछ की गई. इस दौरान पता चला कि लड़की का अमन नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था. संदेह के आधार पर पुलिस ने उसको हिरासत में लिया और पूछताछ की. उसने बताया कि घटना के एक दिन पहले रात में लड़की और उसको उसके परिजनों ने संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था.

मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली
लड़के और नाबालिग के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली. इससे कई राज खुले. नाबालिक ने अमन को बताया था कि उसका पिता उसके साथ गलत काम करता है. लड़की को जब संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया और घर वालों ने इसका विरोध किया तो लड़की ने धमकी दी कि वो पिता की करतूतों की बारे में बाहरी लोगों को बता देगी.

‘पिता ने कहा- तुमको बुआ के घर ले चलते हैं’
इस धमकी से डरे पिता ने उससे कहा कि तुमको बुआ के घर ले चलते हैं. इसके बाद वो बेटी को डैम की तरफ ले गया. वहां उसको डैम में धक्का दे दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा-302 और अमन के खिलाफ धारा-354 के तहत एफआईआर दर्ज की है. साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...