12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालबाघिन के बाद अब दूसरे दिन MP में मरा हुआ मिला तेंदुआ,...

बाघिन के बाद अब दूसरे दिन MP में मरा हुआ मिला तेंदुआ, पोस्टमॉर्टम के बाद खुलेगा मौत का रहस्य

Published on

गुना ,

मध्य प्रदेश में वन विभाग की टीम को नेशनल हाइवे-46 पर एक तेंदुए का शव मिला है. रविवार शाम बीजेपी नेता से सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने तेंदुए के शव को बरामद किया है. तेंदुए की मौत के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. पोस्टमॉर्टम के बाद ही तेंदुए की मौत की वजह का कारण पता चलेगा.

वन विभाग के अधिकारी अक्षय राठौर ने बताया कि फिलहाल तेंदुए की मौत के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता. पोस्टमार्टम मंगलवार को हो पाएगा, जिसके बाद मौत की वजह के बारे में जानकारी मिलेगी. रेंजर सौरभ द्विवेदी ने बताया कि तेंदुए के अवशेषों को प्रिजर्व कर लिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी.

बता दें कि गुना जिले में जंगली इलाकों में तेंदुए पाए जाते हैं. तेंदुओं का मूवमेंट ग्रामीण क्षेत्रों में भी बना रहता है. अक्सर तेंदुए भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों में भी पहुंचते हैं. फिलहाल वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को सुरक्षित रख लिया है. जल्द ही पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए की मौत के कारण का पता लगाया जाएगा.

इससे एक दिन पहले उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर रेंज में 3 साल की बाघिन का शव मिला था. आशंका जताई गई कि करीब पांच दिन पहले बाघिन की मौत हुई होगी. वन विभाग ने देखा कि बाघिन के सिर और पंजे का हिस्सा गलकर पानी के बहाव में बह चुका था. डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम भी किया.

पीएम रिपोर्ट में बाघिन को करंट या जहर देने की पुष्टि नहीं हुई. हालांकि, गर्दन की हड्डी फ्रैक्चर थी. आशंका जताई गई कि पटेहरा गांव के छुहहाई नाले के पास लड़ाई के दौरान बाघ ने गर्दन में दबोचकर बाघिन को मौत के घाट उतारा हो. बाघिन के शव से जुड़े नमूने सुरक्षित रख लिए गए हैं और बचे हिस्से को आग में जला दिया गया.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...