12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालशिवराज ने हम सभी मुख्यमंत्रियों को परेशानी में डाल दिया है: हिमंत...

शिवराज ने हम सभी मुख्यमंत्रियों को परेशानी में डाल दिया है: हिमंत सरमा

Published on

हरदा ,

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री परेशान हैं. यह हम नहीं कह रहे हैं, यह बयान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हरदा में मीडिया से चर्चा करते हुए कही. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने हम सभी मुख्यमंत्रियों को परेशानी में डाल दिया है. लाड़ली बहना योजना लागू करने एक बाद पूरे देश में मालूम पड़ गया कि शिवराज सिंह ऐसी स्कीम चला रहे हैं और हम पर भी दबाव आ रहा कि तुम भी चालू करो, लेकिन हमारी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है.

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना लागू करके मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं के वोट साधने की कोशिश की हो, किंतु भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उनके इस कदम से परेशान हैं. असम के मुख्यमंत्री ने मीडिया के सामने खुलकर कहा कि उन पर भारी दबाव है कि वह भी योजना लागू करें.

बीजेपी शासित राज्य असम के सीएम ने आगे कहा, जब से मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना शुरू की है, तब से हम अच्छे से सो नहीं पा रहे हैं, चुनाव के बाद उनसे मिलकर झगड़ा करेंगे और पूछेंगे कि हम अपने राज्य में किस प्रकार से लाड़ली बहना योजना लागू कर सकते हैं.

कमलनाथ थका हुआ चेहरा दिखेगा
हरदा पहुंचे हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा से कोई फ़ायदा नहीं होगा. क्योंकि उसमें कमलनाथ का थका हुआ चेहरा दिखेगा जिससे भाजपा को फायदा होगा. कांग्रेस की की बयानबाजी से लोग क्रोधित हैं. उनकी बयानबाजी होती रहती है, कभी सनातन के खिलाफ कभी हिन्दू के खिलाफ.

I.N.D.I.A. ज्यादा दिन नहीं चलेगा
असम के मुख्यमंत्री ने I.N.D.I.A. नाम का गठबंधन रखने पर तंज कसा और कहा कि टाइटल चोरी करने का खेल गांधी सरनेम चोरी करने से शुरू हुआ है. कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस जब शासन में होती है, तब कुछ नहीं करती. लेकिन जब विपक्ष में होती है तो बड़े बड़े वादे करती है. भोपाल में गठबंधन की रैली रद्द होने से साफ है कि यह गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलेगा.
CM हिमंत बिस्वा सरमाजन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए. हरदा शहर में कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ पैदल भी चले. इसके बाद असम के सीएम ने एक जनसभा का भी संबोधित किया.

कमलनाथ को दे चुके BJP में आने का ऑफर
सभा को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि वह कमलनाथ को बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दे चुके हैं, लेकिन गांधी परिवार उनके लिए जरूरी है. कांग्रेस के लिए देश नहीं, गांधी परिवार पहले है. जबकि भाजपा के लिए देश पहले और पार्टी बाद में है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...