12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालIRS की पत्नी को मिला टिकट तो बगावत की तैयारी में Ex...

IRS की पत्नी को मिला टिकट तो बगावत की तैयारी में Ex IPS की बीवी, BJP का साथ छोड़ेंगी, जॉइन करेंगी AAP

Published on

गुना ,

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व विधायक ममता मीना ने पार्टी से नाराज होकर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थामने की तैयारी कर ली है. ममता मीना भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगी. दिल्ली में 20 सितंबर को AAP जॉइन करेंगी. ममता मीना वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं.

ममता मीना की नाराजगी का कारण चाचौड़ा विधानसभा सीट का टिकिट है जिसे BJP ने प्रियंका मीना की झोली में डाल दिया है. ममता मीना का आरोप है कि पार्टी ने उनकी अनदेखी की है. पार्टी ने उस महिला को प्रत्याशी बनाया है, जिसका राजनीतिक अनुभव महज 6 महीने पुराना है.

पैराशूट लॉचिंग का आरोप लगाते हुए ममता मीना ने प्रियंका मीना की घेराबंदी शुरू कर दी है. बीजेपी की अंदरूनी कलह का सीधा फायदा कांग्रेस को होता दिखाई दे रहा है. वर्तमान में लक्ष्मण सिंह कांग्रेसी विधायक हैं.

ममता मीना AAP से चुनाव लड़ेंगी तो चाचौड़ा में त्रिकोणीय संघर्ष होगा. ममता मीना और प्रियंका मीना के टकराव में कांग्रेस को लाभ मिलना तय है. यदि कांग्रेस लक्ष्मण सिंह को टिकिट देती है तो उनकी राह आसान हो जाएगी. बता दें कि चाचौड़ा में 65 हजार से ज्यादा मीना वोटर हैं. संभावना है कि उन वोटों विभाजन कांग्रेस के लिए लाभदायक सिद्ध होगा.

ममता मीना ने बीजेपी के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते हुए ‘जनादेश यात्रा’ भी शुरू कर दी है. यात्रा की पंचलाइन है ‘आपकी ममता आपके द्वार.’ ममता ने बताया कि वे जनादेश यात्रा निकाल रही हैं. यात्रा में वे हर घर की चौखट पर दस्तक देंगी. जनता से अपील करेंगी की उन्हें आशीर्वाद दे.

ममता मीना के पति रिटायर्ड IPS अधिकारी रघुवीर सिंह मीना भी जिला पंचायत सदस्य हैं. पत्नी का साथ देते हुए रघुवीर सिंह मीना जनता को एकजुट कर रहे हैं.दूसरी ओर, बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका मीना भी जनता के बीच बेटी और बहू का रिश्ता जोड़कर प्रचार में जुटी हैं. प्रियंका मीना का कहना है कि वे किसी की आंखों में आंसू नहीं रहने देंगी.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...