12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालएमपी में कितनी महिलाएं बनेंगी विधायक? जानें महिला आरक्षण विधेयक के बाद...

एमपी में कितनी महिलाएं बनेंगी विधायक? जानें महिला आरक्षण विधेयक के बाद कुछ यूं बदल जाएगी विधानसभा

Published on

भोपाल

नारी शक्ति वंदन विधेयक को लोकसभा में पेश कर दिया गया है। देश के दिल मध्य प्रदेश में भी इस बिल को लेकर धड़कनें तेज हो गई हैं, क्योंकि प्रदेश में दो महीने पर विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा सदस्यों की संख्या 230 है। वर्तमान में प्रदेश में 21 महिला विधायक हैं। इस बार के चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है जिसमें से 4 महिलाएं भी शामिल हैं। नारी शक्ति वंदन विधेयक के कानून बनकर लागू होने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में क्या बदलाव आएगा, हम आपको बता रहे हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुछ 230 सीटें हैं। वर्तमान में यहां पर कुल 21 महिला विधायक प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जबकि इस अलावा पुरुष विधायकों का दबदबा है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण वाला कानून लागू होने के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा में महिलाओं का दबदबा बढ़ेगा। करीब 76 महिला विधायकों का होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अन्य सीटों से भी महिलाओं को चुनाव लड़ने का अधिकार होगा।

क्या बोलीं महिला नेत्रियां
कांग्रेस की प्रमुख नेत्री शोभा ओझा ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम से कहा कि 33 प्रतिशत महिलाओं का चुनकर लोकसभा और विधानसभा में जाना गौरव की बात होगी। अब तक 10-12 प्रतिशत से अधिक महिलाएं कभी सदन में पहुंच ही नहीं पाईं। महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से भ्रष्टाचार में कमी आएगी, राजनीतिक गंदगी सुधरेगी, राजनीति में शुचिता बढ़ेगी।

वहीं, बीजेपी नेत्री वंदना त्रिपाठी ने कहा कि आज महिलाएं हर जगह कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में अगर 33 प्रतिशत आरक्षण मिला तो राजनीति में आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिलेंगे। महिला आरक्षण विधेयक की लंबे समय से देश में मांग हो रही थी। संसद में इसे कई बार पेश भी किया गया लेकिन पास नहीं हो सका है। अब मोदी सरकार ने नए तरीके से बिल को पेश किया है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...