12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालBJP युवा मोर्चा के नेता ने चप्पल से बुजुर्ग को पीटा, पार्टी...

BJP युवा मोर्चा के नेता ने चप्पल से बुजुर्ग को पीटा, पार्टी ने आरोपी को सभी पदों से हटाया

Published on

अनूपपुर,

सीधी कांड का मामला शांत हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं. उधर मध्य प्रदेश के अनूपपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता ने चप्पलों से एक बुजुर्ग की पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने मामले में एससी-एसटी समेत कई धाराओं एफआईआर दर्ज की है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष का कहना है कि आरोपी को तत्काल सभी पदों से हटा दिया गया है.

दसअसल, मोटरसाइकिल पर बरनू सिंह अपने एक परिचित भोमा सिंह (60) को लेकर जा रहा था. अनूपपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर मुर्गा लेकर जा रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी. इससे भोमा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. अपने साथी की मौत से बरनू सदमे में आ गया. इस दौरान वहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जय गणेश दीक्षित और उसके साथी जितेंद्र कुशवाहा पहुंचे.

घटना के बाद बीजेपी ने उसे सभी पदों से हटाया
फिर दोनों ने बरनू सिंह से मृतक के संबंध में पूछा. मगर, अपने साथी के मौत से सदमे में उसने कोई जवाब नहीं दिया, तो जय गणेश दीक्षित ने सरेआम जूतों से उसकी पिटाई कर दी. वहीं, इस पूरे मामले में अनूपपुर के भाजयुमो जिला अध्यक्ष का कहना कि उक्त युवक को सारे दायित्वों और पद से हटा दिया गया है. पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर ली है. आगे पार्टी भी कार्रवाई करेगी.

ST-SC एक्ट और मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज
अनूपपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार सिंह ने ‘आजतक’ से बातचीत में बताया कि बरनू सिंह गोंड़ की शिकायत पर आरोपी जय गणेश दीक्षित और जितेंद्र कुशवाहा पर पुष्पराजगढ़ थाने में ST-SC एक्ट और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. आगे की कार्रवाई के लिए अनूपपुर थाना भेजा गया है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...