12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालकांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में बीजेपी पर जमकर बरसे अजय सिंह,...

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में बीजेपी पर जमकर बरसे अजय सिंह, शिवराज सरकार पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप

Published on

रीवा

जिले में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह कर रहे थे। उन्होंने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कर्नाटक में कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराकर अपनी सरकार बनाई थी। इसका कर्नाटक की जनता ने जिस प्रकार जवाब दिया उसी प्रकार मध्य प्रदेश की जनता भी बीजेपी को कर्नाटक की तर्ज पर करारा जबाब देगी।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भी बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए करोड़ों रुपए खर्च कर कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराया था।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के प्रभारी संजय कपूर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा के दूसरे दिन निकाली गई। जो त्योंथर विधानसभा, मनगवां विधानसभा, देवतालाब विधानसभा और मऊगंज विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी। आयोजित जनसभाओं में अजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर 50% कमीशन का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई विभाग नहीं है, जहां पर बिना पैसे के कोई काम होता हो। अजय सिंह ने कहा कि गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, वृद्धावस्था और निराश्रित पेंशन और प्रधानमंत्री आवास तक के लिए लोगों को घूस देना पड़ रहा है। अजय सिंह ने कहा कि गरीबों की आह बीजेपी की भ्रष्टाचारी सरकार का खात्मा कर देगी।

अजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर आम जनता एवं किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता जहां हलाकान है वहीं मनमाना बिजली बिल एवं कर्ज वसूली के नाम पर किसानों के साथ थर्ड डिग्री जैसा प्रयोग किया जा रहा है।

यहां तक की बिल वसूली एवं कर्ज वसूली के नाम पर लोगों रोजमर्रा जरूरत की वस्तुएं भी जब्त की जा रही हैं। अजय सिंह ने कहा कि सार्वजनिक मंचों से झूठी घोषणाएं करके सरकार अपने पापों पर पर्दा डालने के लिए जनता को गुमराह करने कोशिश कर रही है। जनता अब अच्छी तरह से समझ चुकी है वह उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...