25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedभारत को कनाडा से कितना नफा-नुकसान, सिर्फ 5 प्वाइंट में समझिए पूरा...

भारत को कनाडा से कितना नफा-नुकसान, सिर्फ 5 प्वाइंट में समझिए पूरा गणित

Published on

टोरंटो

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर भारत और कनाडा के बीच का राजनयिक संकट चरम पर पहुंच गया है। इस संकट ने भारत और कनाडा के व्यापारियों और लोगों के बीच एक डर का माहौल पैदा कर दिया है। भारत और कनाडा के संबंध पुराने और गहरे हैं। इसके बावजूद कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार सिख वोट बैंक की राजनीति के लिए खालिस्तानी आतंकवाद को लगातार सरकारी संरक्षण प्रदान कर रही है। कनाडा भारत के बाद सिखों का सबसे बड़ा गढ़ है। ट्रूडो की लिबरल पार्टी सिख वोट बैंक को अपना मानती है। यही कारण है कि ट्रूडो ने इसी वोट बैंक के लिए कनाडाई संसद में भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाकर दोनों देशों के रिश्तों को बिगाड़ दिया। ऐसे में यसमझना जरूरी है कि अगर भारत और कनाडा में दूरियां बढ़ी तो किसे कितना नुकसान होगा।

1- भारत में कुल FDI का 0.56% कनाडा से
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के अनुसार, अप्रैल 2000 से जून 2023 के बीच भारत में कुल FDI फ्लो 645,386.0884 मिलियन डॉलर था। इसमें से 0.5644 प्रतिशत यानी 3,642.5243 मिलियन डॉलर कनाडा से आया था।

2- कनाडा 5.26% प्रवासी भारतीयों का घर
भारतीय विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 3,21,00,340 प्रवासी भारतीयों में से 5.26% कनाडा में हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबित इनकी संख्या 16,89,055 है। इनमें 1,78,410 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और 15,10,645 भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) शामिल हैं।

3- कनाडा में लगभग 2 लाख भारतीय छात्र
विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में विदेशों में अनुमानित 13,24,954 भारतीय छात्र थे। इनमें से 13.83% यानी 1,83,310 कनाडा में पढ़ाई करते हैं।

4- भारत में आने वाले पर्यटकों में कनाडा चौथे नंबर पर
2021 के दौरान भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) में कनाडा की हिस्सेदारी 5.3% थी। उस साल कुल 80,437 कनाडाई पर्यटक भारत पहुंचे थे। इन पर्यटकों में से 45.9% महिलाएँ थीं, और 54.1% पुरुष थे।

5- कनाडा के साथ द्विपक्षीय व्यापार भारत के कुल व्यापार का 0.70%
वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल-मार्च) के दौरान कनाडा के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 8,161.02 मिलियन डॉलर रहा। यह भारत के कुल 1,165,000.88 मिलियन डॉलर के व्यापार का सिर्फ 0.70% था। कनाडा भारत का 35वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार देश था। भारत इससे ज्यादा व्यापार नेपाल और ताइवान के साथ करता है।

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...