4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedचिंता की कोई बात नहीं, इस वजह से घटी है भारत की...

चिंता की कोई बात नहीं, इस वजह से घटी है भारत की हाउस होल्ड सेविंग, वित्त मंत्रालय ने बताया

Published on

नई दिल्ली

पिछले दिनों ही रिजर्व बैंक ने हाउसहोल्ड एसेट और लायबिलिटीज पर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि भारत में नेट हाउसहोल्ड सेविंग की रेट गिर रही है। साल 2022-23 के दौरान नेट हाउसहोल्ड सेविंग गिर कर 5.1 फीसदी रह गई है। जीडीपी के हिसाब से देखें तो इस साल भारत की शुद्ध बचत गिर कर 13.77 लाख करोड़ रुपये रह गई है। यह बीते 50 साल का न्यूनतम स्तर है। इससे एक साल पहले ही यह 7.2 फीसदी थी। इससे यही कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीयों की आमदनी में भारी कमी आई है। इन आंकड़ों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई है। मंत्रालय का कहना है कि बचत में कमी का कारण कुछ और है।

अर्थव्यवस्था में कोई परेशानी नहीं
वित्त मंत्रालय का कहना है कि विभिन्न वित्तीय उत्पादों के लिए उपभोक्ता की बदलती प्राथमिकता घरेलू बचत में कमी का वास्तविक कारण है। यह किसी परेशानी का द्योतक नहीं है, जैसा कि कुछ मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है। दरअसल, जून 2020 और मार्च 2023 के बीच, घरेलू सकल वित्तीय परिसंपत्तियों के स्टॉक में 37.6 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई और घरेलू सकल वित्तीय देनदारियों के स्टॉक में 42.6 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई- इसलिए इन दोनों के बीच कोई बड़ा अंतर नहीं है। भारतीय परिवारों ने वित्त वर्ष 2021 में 22.8 लाख करोड़ रुपए, वर्ष 2022 में लगभग 17.0 लाख करोड़ रुपए और वर्ष 2023 में 13.8 लाख करोड़ रुपए की शुद्ध वित्तीय परिसंपत्ति जोड़ी। इसलिए, उन्होंने पिछले वर्ष और उससे पहले वर्ष की तुलना में अपने पोर्टफोलियो में कम वित्तीय संपत्तियां जोड़ीं, लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उनकी कुल शुद्ध वित्तीय संपत्ति अभी भी बढ़ रही है।

लोग लोन ले रहे हैं ज्यादा
मंत्रालय का कहना है कि भारतीयों ने पिछले वर्षों की तुलना में कम मात्रा में वित्तीय परिसंपत्तियों की बचत की क्योंकि उन्होंने अब मकान जैसे रियल एस्टेट को खरीदने के लिए ऋण लेना शुरू कर दिया है। पर्सनल लोन पर आरबीआई डेटा हमें इसके साक्ष्य प्रदान करता है। बैंकों द्वारा दिए गए पर्सनल लोन में कई घटक होते हैं। उनमें से रियल एस्टेट लोन और कार लोन प्रमुख हैं। ये दोनों लोन बैंकिंग क्षेत्र के कुल रिटेल लोन का 62 प्रतिशत हिस्सा हैं। अन्य बड़ी श्रेणियों में ‘अन्य व्यक्तिगत ऋण’ और ‘क्रेडिट कार्ड ऋण शामिल हैं।

तेजी से बढ़ रहे हैं होम और कार लोन
आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि मई 2021 से होम लोन में लगातार दो अंकों की वृद्धि हुई है। इसलिए, रियल एस्टेट खरीदने के लिए फाइनेंसियल लायबिलिटीज का सृजन किया गया है। अप्रैल 2022 से कार लोन भी दोहरे अंक (Y/Y) में बढ़ रहे हैं और सितंबर 2022 से इसमें 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हो रही है। इसलिए घरेलू क्षेत्र में स्पष्ट रूप से कोई समस्या नहीं है। लोग मकान और कार को खरीद रहे हैं लोन लेकर और बदले में उसी को बंधक रख रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...