15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालशिवराज चमत्कारी मुख्यमंत्री ...सिंधिया समर्थक मंत्री ने की CM की तारीफ

शिवराज चमत्कारी मुख्यमंत्री …सिंधिया समर्थक मंत्री ने की CM की तारीफ

Published on

गुना ,

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चमत्कारी मुख्यमंत्री बताया है. गुना जिले के बमोरी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले मंत्री सिसोदिया ने मुख्यमंत्री की तारीफ के पुल बांधते हुए सरकारी योजनाओं को गिनाया.

पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अनोखा दावा करते हुए बताया, उन्होंने अब तक 60 हजार लोगों का निशुल्क इलाज भी कराया है. इलाज के लिए पैसे उधार लिए हैं. पंचायत मंत्री के अनोखे दावे को सुनकर जनता ने तालियां बजा दीं और मंत्री जी की जयजयकार होने लगी.

महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, बमोरी विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने रेवड़ी की तरह ट्रांसफॉर्मर बांटे हैं. हालांकि, इस बात से उन्हें नुकसान भी काफी हुआ है. लेकिन जनता के चेहरे पर खुशी लाना ही एकमात्र लक्ष्य है.

पंचायत मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को भी गिनाया. मंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज मिल रहा है. किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 12 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं. जो लोग प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं ले पाये हैं उन्हें लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ दिया जाएगा. मध्यप्रदेश में प्रति परिवार 1 लाख रुपये तक लाभ दिया जा रहा है.

बता दें कि पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक माना जाता है. सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे. लेकिन इन दिनों पंचायत मंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ नजदीकियां बढ़ाने को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में बमोरी विधानसभा क्षेत्र में जनआशीर्वाद यात्रा भी निकाली गई थी. लेकिन यात्रा में ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल नहीं हुए थे. भाजपा ने 3 सितंबर से मध्य प्रदेश में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का आगाज किया था.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...