17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यजालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल का MMS लीक, महिला पर ब्लैकमेलिंग का...

जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल का MMS लीक, महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, FIR

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल बीते तीन दिनों से चर्चा में हैं। कुल्हड़ पिज्जा कपल हैं सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर। दोनों यूनिक कुल्हड़ पिज्जा बनाकर बेचने के लिए वायरल हुए थे। अब उनकी चर्चा उनके वीडियो बनाने को लेकर हो रही है। मामला इतना गंभीर हो गया है कि पुलिस तक पहुंच गया है। मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। दरअसल कुल्हड़ पिज्जा कपल का एक प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ है। इस प्राइवेड वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कपल ट्रोल हो गए। लोगों ने दोनों के लिए खूब भद्दे कॉमेंट किए। दोनों ने इस मामले में एक वीडियो भी जारी किया और उसमें उनका दर्द भी फूटा।

कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर के प्राइवेट क्षण का वीडियो किसी ने इंटरनेट पर शेयर किया। यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। लोगों ने इस वीडियो को खूब देखा और शेयर किया। कई घटिया, भद्दे और गंदे कॉमेंट भी कपल के लिए लोगों ने किए।

ऐसे पॉप्युलर हुआ कपल
सहज और गुरप्रीत दोनों कुल्हड़ पिज्जा बनाकर बेचते हैं। बीते दिनों एक फूड ब्लॉगर ने उनका वीडियो बनाकर पोस्ट किया। दोनों इंटरनेट की दुनिया में छा गए। खूब वायरल हुए। दोनों की सेल भी बढ़ गई। तब दोनों की खूब चर्चा हुई।

एआई जेनेरेट वीडियो को दावा
इधर निजी क्षणों के वीडियो को लेकर सहज अरोड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि यह वीडियो फेक है। उन्होंने यहां तक कहा कि यह वीडियो AI जेनेरेट है। सहज अरोड़ा ने एक पुलिस स्टेशन के सामने मीडिया से बात भी की। उन्होंने शिकायत जालंधर के थाना नंबर 4 थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस की शिकायत में क्या
बताया जा रहा है कि सहज अरोड़ा ने अपनी शिकायत में एक महिला और ब्लॉगर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिस महिला पर आरोप लगाए हैं उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। सहज का आरोप है कि यह महिला एक ब्लॉगर की मदद से कपल को ब्लैकमेल कर रही थी। सहज ने पुलिस को मोबाइल फोन पर आए कुछ मेसेज के स्क्रीन शॉट भी दिए हैं।सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कुछ दिनों पहले ही माता-पिता बने हैं। सहज ने कहा कि वे बच्चे के जन्म की खुशियां भी ठीक से नहीं मना पाए और इस तरह की मुसीबत महिला ने उनके लिए खड़ी कर दी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...