15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपाल'राहुल गांधी सिर्फ कुली बन सकते हैं' कैलाश विजयवर्गीय ने राजनीति में...

‘राहुल गांधी सिर्फ कुली बन सकते हैं’ कैलाश विजयवर्गीय ने राजनीति में गंगाजल की एंट्री को लेकर कही बड़ी बात

Published on

इंदौर

जिले के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी की प्रेस वार्ता आयोजित हुई। प्रेस वार्ता में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कमलनाथ को घमंडीनाथ बताते हुए कहा कि उनका इंदौर में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार आपातकाल की मानसिकता को दर्शाता है।

खुद के चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि मैनें अपना आखिरी चुनाव महू से लड़ा था। अब चुनाव नही लडूंगा, मैने पार्टी को मना कर दिया है। लेकिन यदि पार्टी का आदेश हुआ तो पीछे भी नहीं हटूंगा।बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जा रहे नेताओं को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि हम उन्हें होल-सेल में लाए थे। कांग्रेस अब उन्हें रिटेल में ले जा रही है। उन नेताओं के जाने से हमारी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

गंगाजल को लाकर कांग्रेस कर रही गंदी राजनीति
कांग्रेस के गंगाजल बांटने वाले सवाल पर विजयवर्गीय ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस 10 लीटर गंगा जल से 90 हजार बॉटल बना रही हैं। उसमें भी मिलावट कर रहे हैं। गंगाजल को राजनीति में लाकर कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है।

सनातन धर्म कभी खत्म नहीं हो सकता
सनातन धर्म के टिप्पणी को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि सनातन परंपरा को कोई खत्म नहीं कर सकता। लॉर्ड मैकाले ने ब्रिटिश पार्लियामेंट में अपने भाषण में कहा था कि भारतीयों का सनातन धर्म के ऊपर बड़ा विश्वास है। जब तक उस पर चोट नहीं करेंगे, तब तक भारत को गुलाम नहीं बना सकते। कांग्रेस उसी का अनुसरण कर रही है। उदयनिधि के बयान का किसी कांग्रेस नेता ने खंडन नहीं किया। सनातन पर दिए बयान पर कांग्रेस की और से कोई प्रतिक्रिया नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण है। सनातन की जड़ें बहुत मजबूत है। मोदी के नेतृत्व में कभी सनातन धर्म खत्म नहीं हो सकता।

राहुल कभी नहीं बन सकते हैं प्रधानमंत्री
राहुल गांधी के कुली बनने वाले वायरल वीडियो पर विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल पहले ट्रक ड्राइवर बने, फिर ऑटो रिक्शा चलाया, अब कुली बन गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल कुली बन सकते हैं, सब कुछ बन सकते हैं लेकिन देश के प्रधानमंत्री कभी नहीं बन सकते है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...