24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिबिधूड़ी का बयान, वन नेशन वन इलेक्शन, इंडिया vs भारत... असल ...

बिधूड़ी का बयान, वन नेशन वन इलेक्शन, इंडिया vs भारत… असल मुद्दों से ध्यान भटकाना मकसद – बोले राहुल गांधी

Published on

दिल्ली

बीजेपी सांसद रमेश बिधुड़ी के असंसदीय बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के पास चुनाव लड़ने के मुद्दे नहीं है वो ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। रमेश बिधूड़ी का बयान उन्हीं में से एक है। राहुल गांधी ने इस दौरान वन इलेक्शन वन नेशन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि ये सब बीजेपी की ध्यान भटकाने की रणनीतियों में से एक है।

वन नेशन वन इलेक्शन पर क्या बोले
देश में चल रही वन नेशन वन इलेक्शन की बहस के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वन नेशन वन इलेक्शन बीजेपी की ध्यान भटकाने की रणनीतियों में से एक है। देश की आजादी के बाद हमने वन इलेक्शन से ही शुरू किया, सोचिए फिर अलग-अलग इलेक्शन होना क्यों शुरू हो गए। अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्री बने और धीरे-धीरे ये अलग सिस्टम बन गया। इस देश में मुद्दा ब्लैक मनी, बेरोजगारी और महंगाई है, जिस पर बीजेपी चुनाव नहीं लड़ सकती, इसलिए ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

गठबंधन का नाम INDIA क्यों रखा?
उन्होंने कहा कि इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की बात भी ध्यान भटकाने के मुद्दों में से ही एक है। लेकिन हम बीजेपी की इस साजिश को समझते हैं और हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। राहुल ने कहा कि भारत के किसी भी व्यवसायी से पूछिए कि अगर वे किसी विपक्षी दल का समर्थन करते हैं तो उनका क्या होता है… हम अब एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं, हम भारत के विचार की रक्षा करने के लिए लड़ रहे हैं और इसीलिए हमने अपना नाम INDIA रखा है।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...