15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालचुनाव से पहले बीजेपी की मुश्किलें क्यों बढ़ा रही हैं उमा भारती?...

चुनाव से पहले बीजेपी की मुश्किलें क्यों बढ़ा रही हैं उमा भारती? पूर्व सीएम की एक मांग से कांग्रेस में खुशी की लहर

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक हैं। चुनाव के ठीक पहले लोकसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पास हो गया है। जिसको लेकर पूरे देश में लोग कई तरह की मांग रहे हैं। कई नेताओं ने भी अलग-अलग मांग रखी है। इसी बीच मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी महिला आरक्षण बिल को लेकर अपनी मांग रखी है।

उमा भारती की मांग को लेकर कांग्रेस में खुशी की लहर है। कांग्रेस को बीजेपी के खिलाफ एक नया मुद्दा मिल गया है। उमा भारती ने महिला आरक्षण बिल में ओबीसी कोटा फिक्स करने की मांग की है। जिसको लेकर कांग्रेस ने इसे बीजेपी की पोल खुलना बताया है।

महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास होने के बाद उमा भारती ने ओबीसी नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि 60 फिसदी आबादी को उनको अधिकार दिलाकर रहूंगी। महिला आरक्षण बिल हम ओबीसी आरक्षण संशोधन के साथ ही लागू होने देंगे। उन्होंने कहा कि 33 फिसदी आरक्षण को 100 मानकर इसमें 27 फिसदी ओबीसी को आरक्षण दिया जाए। भारती ने सरकार से मांग की है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी जनरल सीटों पर भी एससी, एसटी और ओबीसी को टिकट दे।

उमा भारती ने विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं को 50 फिसदी टिकट दिये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसमें ओबीसी की 50 फिसदी हिस्सेदारी तय की जाए। जिससे प्रदेश का समुचित विकास और सभी को बराबर का प्रतिनिधित्व मिलेगा।उनकी अपनी ही पार्टी से ये डिमांड बता रही है कि वे पार्टी से नाराज हैं।

आपको बता दें कि बिल पास होने से पहले ही उमा भारती ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने बिल में कई संसोधन के प्रस्ताव रखे थे। बिल पास होने के बाद भारती ने बैठक की है। इस बात को लेकर कांग्रेस में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी महिला हितैषी बनती है जिसकी पोल उनके की पार्टी की नेता उमा भारती ने खोल कर रख दी है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...