25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedमुंह के बल गिरा अनिल अंबानी की इस कंपनी का शेयर, 793...

मुंह के बल गिरा अनिल अंबानी की इस कंपनी का शेयर, 793 से लुढ़कर 2 से नीचे आया, अब दिख रहा तूफानी उछाल

Published on

नई दिल्ली

अनिल अंबानी इन दिनों खराब दौर से गुजर रहे हैं। अनिल अंबानी की कई कंपनियां दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही हैं। ऐसी ही एक कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस है। रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कभी 793 रुपये के स्तर पर कारोबार करने वाला यह शेयर अभी टूटकर एक रुपये के लेवल पर पहुंच चुका है। इसमें निवेश करने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। भारी कर्ज की वजह से टेलीकॉम सेक्टर की रिलायंस कम्यूनिकेशंस की हालत खराब हो गई है।

लगातार गिरे शेयर के भाव
साल 2008 में रिलायंस कम्यूनिकेशंस का शेयर 793 रुपये के स्तर पर था। इसके बाद से शेयर में लगातार गिरावट देखी गई है। बता दें कि अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम इस समय दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। यह एक टेलिकॉम सेक्टर की कंपनी है। रिलायंस जियो के लॉन्च होने के बाद यह कंपनी प्राइस वॉर में फंस गई थी और भारी कर्ज में डूब गई। साल 2016 में मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो लॉन्च की थी। इस कंपनी ने फ्री डेटा की पेशकश कर टेलिकॉम सेक्टर में खलबली मचा दी थी।

सेल्स में आई गिरावट
जून तिमाही के दौरान रिलायंस कम्युनिकेशंस के नेट सेल्स में 5 फीसदी की गिरावट आई है। इस तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स 76 करोड़ रुपये है। एक साल पहले की इसी तिमाही में 80 करोड़ रुपये नेट सेल्स थी। तिमाही का नेट लॉस 1706 करोड़ रुपये है। एक साल पहले इस तिमाही में लॉस 1538 करोड़ रुपये था।

अब शेयर में आई तेजी
रिलायंस कम्यूनिकेशंस के शेयर में अब तेजी देखने को मिल रही है। लगातार गिरावट के बाद अब शेयरों में तेजी आने से निवेशक गदगद हैं। निवेशकों की उम्मीद जगी है। रिलायंस कम्यूनिकेशंस के शेयरों का भाव अब बढ़ रहा है। हालांकि आप किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Latest articles

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...