1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेलबल्लेबाजों की धुनाई की बाद ऑस्ट्रेलिया को गेंदबाजों ने दहलाया, भारत ने...

बल्लेबाजों की धुनाई की बाद ऑस्ट्रेलिया को गेंदबाजों ने दहलाया, भारत ने 99 रन से जीता मैच

Published on

इंदौर

शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के बाद भारत ने गेंदबाजी में दमदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 99 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी बारिश से बाधित रही, जिसके कारण DLS मैथड से लक्ष्य को संशोधित कर दिया गया।

बारिश रुकने के बाद ऑस्ट्रेलिया को मैच में जीतने के लिए 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 217 रन के स्कोर पर सिमट गई। गेंदबाजी में भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने सबसे अधिक तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी ने भी एक विकेट लिए।

शुभमन और अय्यर ने जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया विरोधी पर हर क्षेत्र में भारी पड़ी। एशिया कप में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। विश्व कप से पहले अय्यर की यह पारी भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए निश्चित रूप से राहत की खबर है। अय्यर ने 90 गेंद में 105 रन बनाए जिसमें 11 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे।वहीं शुभमन गिल ने भी अपने फॉर्म को बरकरार रखते हुए 104 रन बनाकर आउट हुए। वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल का यह छठा शतक है। वह भारत के लिए सबसे कम पारियों में छह शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

राहुल की बैक टू बैक फिफ्टी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने भी कमाल का खेल दिखाया। राहुल ने मोहाली वनडे के बाद इंदौर में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और लगातार दूसरी फिफ्टी लगाया। राहुल ने 38 गेंद में 52 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और इतने ही चौके लगाए।

सूर्यकुमार यादव की तेज तर्रार फिफ्टी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी बल्लेबाजी से कहर बरपाया। सूर्यकुमार ने सिर्फ 24 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए।सूर्यकुमार 37 गेंद में 72 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। इस पारी में उन्होंने कैमरून ग्रीन के खिलाफ चार गेंद में लगातार 4 गगनचुंबी छक्के जड़ दिए थे।

सीन एबट ने मैच में ला दिया रोमांच
ऑस्ट्रेलिया के लिए नीचे क्रम में बैटिंग करने सीन एबट ने अपनी तेजतर्रार पारी से मैच में रोमांच ला दिया। आखिरी के ओवरों में सीन एबट ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और वनडे क्रिकेट में सिर्फ 25 गेंद में अपना पचासा पूरा कर लिया। एबट 54 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 36 गेंद का सामना किया जिसमें 5 छक्के और 4 चौके भी लगाए।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...