भोपाल
चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सिवनी के आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयदीप वैश्य, संजय ठाकरे, सागर रंजक बालाघाट ने भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
बीजेपी की सदस्यता लेने वालों में हटा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस नेता मोहन तंतवाय, आम आदमी पार्टी दमोह के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील राय, वीरेन्द्र रैकवार दमोह और भोपाल के बादशाह खान, आमिर खान, असलम खान शामिल थे।
आप विधायक का जवाब-फर्जी लोगों को पदाधिकारी बताकर जॉइन करा रही बीजेपी
आम आदमी पार्टी के नेताओं की बीजेपी में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और विधायक बीएस जून ने कहा बीजेपी हार के डर से बौखलाई हुई है। और फर्जी लोगों को आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी बताकर सदस्यता दिलाई जा रही है।
