16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालधीरेंद्र शास्त्री ने खोल दी MP के कैबिनेट मंत्री की पोल, 'दिव्य...

धीरेंद्र शास्त्री ने खोल दी MP के कैबिनेट मंत्री की पोल, ‘दिव्य दरबार’ में बताया भव्य पंडाल-स्टेज के खर्चे का राज

Published on

खंडवा ,

BJP नेताओं के चुनावी कार्यक्रमों में किस तरह मध्यप्रदेश शासन का पैसा बर्बाद किया जा रहा है, यह अब महज विपक्ष का आरोप नहीं, बल्कि इसकी सार्वजनिक स्वीकारोक्ति भी हो गई है. मध्य प्रदेश के हरसूद (खंडवा) में प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने अपनी चुनावी तैयारियों के सिलसिले में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दो दिवसीय कथा का आयोजन करवाया, लेकिन सरकारी खर्चे पर.

धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए भव्य पंडाल और अन्य खर्चीली व्यवस्थाएं गई थीं. इन इंतजामों को सरकारी पैसे से करवाने के लिए विजय शाह ने एक दिन पहले उसी टेंट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम आयोजित करवा लिया.इस राज का खुलासा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ‘दिव्य दरबार’ में सार्वजनिक रूप से कर दिया. यही नहीं, वन मंत्री शाह भी गर्दन हिलाकर इसकी स्वीकारोक्ति कर गए. यह वायरल वीडियो अब मंत्री ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को भी परेशानी में डाल सकता है.

दरअसल, हिंदू मतों के ध्रुवीकरण के लिए मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर चुनाव लड़ने वाले नेता बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथाएं करवाने में जुटे हैं.इसी सूची में खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय शाह प्रदेश के वन मंत्री भी शामिल हैं. शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने धीरेंद्र शास्त्री की दो दिवसीय कथा का आयोजन 23-24 सितंबर को हरसूद में कराया. इस भव्य आयोजन पर करोड़ों रुपया खर्च किये जाने की चर्चा है.

धीरेंद्र शास्त्री को खंडवा एयर स्ट्रिप पर चार्टर प्लेन से लाया गया और फिर कथावाचक को महंगी कारों के काफिले में हरसूद ले जाया गया. यहां कथा के लिए एक भव्य वाटरप्रूफ टेंट और महंगी साज-सज्जा वाले स्टेज का निर्माण कराया गया. खास बात यह है कि मंत्री विजय शाह ने बड़ी चतुराई से आयोजन के इस खर्च को सरकारी मद से करवा दिया. इसके ठीक एक दिन पहले मंत्री विजय शाह ने हरसूद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बुलाकर तेन्दु पत्ता संग्राहकों को बोनस राशि वितरण और चरण पादुका योजना का सरकारी कार्यक्रम करवा दिया.

बहरहाल, सरकारी खर्चे से कार्यक्रम करवाने का आरोप उन पर किसी विपक्षी ने नहीं लगाया, बल्कि सार्वजनिक मंच से पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने ही पर्चा निकालने के रूप में लगा दिया. मंत्री विजय शाह भी हंसते हुए अपनी इस चतुराई को स्वीकार कर गए

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...