16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालशिवराज सिंह के मंत्री पर लगा किडनैपिंग का आरोप, 9 अक्टूबर को...

शिवराज सिंह के मंत्री पर लगा किडनैपिंग का आरोप, 9 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई

Published on

नई दिल्ली,

सात साल से गुमशुदा व्यक्ति के प्रत्यक्षीकरण के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई. मामला मध्यप्रदेश के सागर जिले का है. याचिका के मुताबिक मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले मानसिंह पटेल को अगस्त 2016 में एमपी के मौजूदा राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के लोग घर से उठाकर ले गए थे. तब से सात साल हो गए हैं. मानसिंह पटेल का पता नहीं चला है.ओबीसी महासभा की इस अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार और राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व अन्य से दो हफ्ते में जवाब मांगा है. 9 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई करेगा.

दरअसल, मानसिंह पटेल की जमीन सागर जिले में थी. आरोप है कि मौजूदा राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उस पर काबिज हैं. राजपूत जब जमीन पर कब्जा कर रहे थे तब मानसिंह पटेल ने 2016 में सिटी मजिस्ट्रेट, रेवेन्यू डिपार्टमेंट और संबंधित थाने में नामजद शिकायत की थी. तब पटेल ने यह आशंका भी जताई थी कि उसकी जान को मंत्री गोविंद राजपूत से खतरा है.

पुलिस ने मानसिंह पटेल की शिकायत पर आईपीसी की धारा 145 के तहत एफआइआर रजिस्टर्ड की थी. जांच के बाद सुनवाई भी चली थी, लेकिन मानसिंह पटेल के लापता होने और कोई सुराग ना मिलने के बाद प्रकरण बंद कर दिया गया.

बेटे ने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी शिकायत
मानसिंह पटेल के बेटे सीताराम पटेल ने 23 अगस्त 2016 को सागर के सिविल लाइन थाने में पिता मानसिंह पटेल को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और अन्य द्वारा जबरन घर से ले जाने की शिकायत की कराई थी. बाद में सिविल लाइन थाने में 26 अगस्त 2016 को सीताराम की शिकायत पर मानसिंह की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज की गई थी.

मानसिंह पटेल को कोर्ट में पेश करे पुलिस: SC
मगर, याचिका में कहा गया है कि इन सात सालों में कई बार और कई जगह शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है. लिहाजा सुप्रीम कोर्ट सरकार और पुलिस को आदेश दे कि एक निश्चित समय सीमा में वो मानसिंह पटेल को कोर्ट में पेश करे.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...