14.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालएंटी इनकंबेंसी का डर या रणनीति, सांसदों को टिकट देकर बीजेपी ने...

एंटी इनकंबेंसी का डर या रणनीति, सांसदों को टिकट देकर बीजेपी ने बनाया लोकसभा चुनाव का सॉलिड प्लान

Published on

भोपाल

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने सभी को चौंका दिया है। इस लिस्ट में 7 सांसदों को टिकट दिया गया है, जिसमें तीन केन्द्रीय मंत्री भी शामिल हैं। बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट को जारी करते ही अपने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। जिन सांसदों को टिकट दिया गया है उनमें से ज्यादातर 4 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं।

सीनियर नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने के बाद कहा जा रहा है कि एंटी इनकबेंसी के कारण ऐसा किया गया है। राज्य में 18 सालों से बीजेपी की सरकार है। हाल ही में अमित शाह ने अपने भोपाल दौरे में साफ कर दिया जाएगा की इस बार केवल जीतने वाले ही उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी 100 सीटों पर ऐसे उम्मीदवार उतारने के मूड़ में उनके मैदान में उतरने से जातिगत समीकरण से साथ-साथ कई मुद्दों को साध लिया जाए।

ओबीसी वोटर्स के लिए प्रहलाद पटेल को मौका
प्रहलाद पटेल अभी दमोह संसदीय सीट से सांसद हैं। बीजेपी ने बड़े चेहरों में शामिल हैं। केंद्र सरकार में मंत्री हैं। बीजेपी ने इन्हें नरसिंहपुर से उतारकर क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की है। प्रहलाद पटेल 5 बार सांसद बन चुके हैं। अब पार्टी इस संसदीय सीट से नए चेहरे को मैदान में उतारने की कोशिश कर रही है।

कोई पांच बार तो कोई चार बार सांसद
बीजेपी ने जिन सांसदों को टिकट दिया है उनमें से ज्यादातर 4 से 5 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। नरेंद्र सिंह तोमर 4 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते 5 बार सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। सतना से गणेश सिंह और जबलपुर से राकेश सिंह लगातार चौथी बार सांसद हैं। राव उदय प्रताप सिंह तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। सीधी से सांसद रीति पाठक लगातार दूसरी बार लोकसभा का चुनाव जीती हैं।

क्या है बीजेपी की रणनीति
विधानसभा चुनाव के साथ-साथ बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए भी रणनीति बना रही है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने जिन सीनियर नेताओं को विधानसभा का टिकट दिया है उनकी जगह नए चेहरों की तलाश की जा रही है। कई सांसद लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं ऐसे में क्षेत्र में एंटी इनकंबेंसी का डर है। वहीं, पार्टी के ऊपर आरोप भी लग रहे हैं कि एक ही नेता को मौका मिल रहा है ऐसे में बीजेपी यहां से नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...