14.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपाल200 रुपए से गिरकर 2 रुपए KG हुआ टमाटर, किसान खेतों में...

200 रुपए से गिरकर 2 रुपए KG हुआ टमाटर, किसान खेतों में ही फेंकने को मजबूर

Published on

झाबुआ ,

महीनेभर पहले आसमान छू रहे टमाटर के दाम धड़ाम से गिर पड़े हैं. बीते दिनों टमाटर की कीमत 200 रुपए प्रति किलो चली रही थी और अब वही टमाटर थोक में 2 रुपये किलो बिकने लगे हैं. इससे टमाटर उत्पादक किसान बुरी तरह निराश हैं. अब परेशान-हैरान किसान अब अपनी उपज अपने ही खेत में फेंकने को मजबूर हैं.

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में टमाटर की कीमतों को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट की. जहां अपने टमाटर के खेत में मायूस बैठे बावड़ी गांव के किसान रविन्द्र पाटीदार ने बताया कि अपनी ढाई बीघा जमीन पर 2 लाख रुपए खर्च कर उन्होंने टमाटर की फसल लगाई थी. उम्मीद थी कि इस बार भाव अच्छा आएगा तो मुनाफा ठीक ठाक हो जाएगा. लेकिन मौसम और बारिश की मार ऐसी पड़ी कि लागत निकालना मुश्किल हो गया है.

रविंद्र पाटीदार कहते हैं कि लागत ही करीब 80 हजार रुपए बीघा के मान से 2 लाख रुपए आई. 20 रुपए किलो बिकता तो सिर्फ लागत निकलती लेकिन अब 2 रुपए प्रतिकिलो में बिक रहा है. लिहाजा वे तोड़कर खेत में ही फेंक रहे हैं ताकी वह मिट्टी को अगली फसल के लिए उपजाऊ बना सके.

रविन्द्र इकलौते किसान नहीं हैं जो टमाटर पैदावार कर पछता रहे हों. उनके ही गांव के किसान जगदीश पाटीदार ने 3 बीघा में टमाटर बड़ी उम्मीद के साथ बोया था. लेकिन अब खुद अपने हाथों से अपनी टमाटर फसल को तोड़कर खेतों में फेंकने को मजबूर हैं. जगदीश पाटीदार ने अपनी 3 बीघा जमीन में ढाई लाख रुपए खर्च कर फ़सल उगाई थी. लेकिन औंधे मुंह गिरी कीमतों ने जगदीश के अरमान पर पानी फेर दिया. ऊपर से सरकार की उदासीनता ने किसानों को मायूस कर दिया है.

बावड़ी इलाके का इकलौता गांव नहीं है जहां किसानों को गिरी हुई कीमतों ओर मौसम की मार झेलनी पड़ी है. झाबुआ की पुरी पेटलावद तहसील इससे प्रभावित हुई है. इलाके के बरवेट गांव कि किसान महावीर पाटीदार ने तो 6 एकड़ खेत में 7 लाख रुपए की लागत से टमाटर की फसल खड़ी की थी. लेकिन अब उनके टमाटर पर मौसम की मार पड़ी तो टमाटर खराब होने लगे. सोचा जल्दी बेच देंगे तो अब बाजार में दो से ढाई रुपए का भाव उन्हें मिल रहा है. लिहाजा, अब टमाटर तोड़कर अपने खेतों में फेंक रहे हैं.

इलाके के जामली गांव के किसान अनोखीलाल पाटीदार ने भी करीब 2 लाख रुपए खर्च कर टमाटर इस उम्मीद में बोये थे कि अच्छा मुनाफा होगा. लेकिन अब लागत तक नहीं निकल पा रही है. लागत 20 रुपए प्रतिकिलो बिकने पर निकलती, लेकिन 2 रुपए किलो टमाटर होने से अनोखीलाल को भारी नुक़सान हुआ है.

टमाटर उत्पादक किसानों की इस दुर्दशा से इलाके के किसान संगठन भी खासे खफा हैं. भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव जितेंद्र पाटीदार कहते हैं कि सरकार को केरल सरकार की तर्ज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करना चाहिए. फसल बीमा के साथ निर्यात भी सुनिश्चित हो ताकि हमारे टमाटर उत्पादक किसानों का कम से कम नुकसान हो.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...