14.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपाल'मेरी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं, अब हम बड़े नेता हो गए...

‘मेरी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं, अब हम बड़े नेता हो गए हैं’, कैलाश विजयवर्गीय बोले- हाथ जोड़ने कहां जाएंगे…

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए कई दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। इन्हीं नामों में से एक हैं बीजेपी के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय। बीजेपी ने उन्हें मध्य प्रदेश की इंदौर-1 विधानसभा सीट से कैंडिडेट बनाया है। मंगलवार शाम कैलाश विजयवर्गीय ने इस विधानसभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी चुनाव लड़ने की एक फीसदी इच्छा भी नहीं है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “इंदौर-1 नंबर के कार्यकर्ता इस विधानसभा को विकास में 1 नंबर बनाएंगे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं… मुझे जितना समय मिलेगा मैं आऊंगा, जितने दरवाजे जा पाऊं, जाने की कोशिश करूंगा, नहीं जा पाया तो आपकी जवाबदेही है कि इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र का एक भी दरवाजा छूटे नहीं। आप खुद कैलाश विजयवर्गीय बनकर लोग के चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद लें और एक रिकॉर्ड जीत यहां पर होनी चाहिए, ये मेरी आपसे अपेक्षा है।”

‘अब हम बड़े नेता हो गए हैं’
उन्होंने आगे कहा, “मेरी चुनाव लड़ने की इच्छा ही नहीं है, एक फीसदी इच्छा नहीं है। एक माइंडसेट होता है न लड़ने का…. अपने को तो जाना है, भाषण देना है… अब बड़े नेता हो गए हम… तो हाथ-वाथ जोड़ने कहां जाएंगे… भाषण देना और निकल जाना…भाषण देना और निकल जाना..ये सोचा था हमने तो… हमने तो प्लान यही बनाया था कि रोज 8 सभा करनी हैं… 5 हेलीकॉप्टर से और 3 कार से… इस तरह 8 सभा करनी हैं इस पूरे चुनाव में और ये सब प्लान भी बन गया था…”

कैलाश विजयवर्गीय ने इसके बाद कहा, “…पर आप जो सोचते हो वो होता कहां है, भगवान की जो इच्छा होती है, वही होता है… तो भगवान की ऐसी इच्छा थी कि मैं चुनाव लड़ूं। एक बार फिर से जनता के बीच में जाऊं। ईश्वर की इच्छा थी कि मैं एक बार फिर से उम्मीदवार बनूं। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मुझे टिकट मिल गया और मैं उम्मीदवार बन गया।”

CM बनने की बात पर क्या कहा?
इसी दौरान समर्थकों के समूह में से जब किसी ने कहा कि सीएम भी बन जाओगे आप तो कैलाश विजयवर्गीय के चेहरे पर मुस्कान आती है वो कहते हैं, “ठीक है वो तो…” इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय एक मंझे हुए नेता की तरह खुद को संभालते हैं और समर्थकों के साथ मिलकर जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाने लगते हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...