10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलविश्व कप के ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा ग्लैमर का तड़का, बॉलीवुड के...

विश्व कप के ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा ग्लैमर का तड़का, बॉलीवुड के ये सुपरस्टार करेंगे परफॉर्म

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का बिगुल बज चुका है। 5 अक्टूबर से डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से इसकी आधिकारिक शुरुआत हो जाएगी। हालांकि उससे पहले 4 अक्टूबर को विश्व कप के ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देने वाले है। रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह परफॉर्मेंस देंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी अपनी डांस परफॉर्मेंस से क्रिकेट फैंस का मनोरंजन करेंगी।

ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जा रहा है जिसकी शुरुआत शाम के 7 बजे से होगी। क्रिकेट फैंस इसका लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं।रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया के अलावा मशहूर सिंगर आशा भोसले भी अपनी प्रस्तुती देंगे। इसके अलावा अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल भी परफॉर्म करेंगी। वहीं संगीतकार और सिंगर शंकर महादेवन भी अपने बैंड के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से
आईसीसी वनडे विश्व कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए 8 अक्टूबर को एक दूसरे से टकराने वाली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा।टूर्नामेंट में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के साथ 11 अक्टूबर को होगा। वहीं विश्व कप 2023 का सबसे बड़ा और ब्लॉकबस्टर मैच 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वॉर्म अप मैच बारिश से धुला
टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म मैच खेलना था। हालांकि यह बारिश के कारण धुल गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला गुवाहाटी में थे। भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए यह मैच काफी अहम होता लेकिन दुर्भाग्य से बारिश ने खेल बिगाड़ दिया।वहीं टीम इंडिया अब अपने दूसरे वॉर्म अप मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जिसमें उसकी कोशिश रहेगी कि 8 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले लिए वह अपने आप को अच्छे से परख और जांच लें।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...