10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपाल'यहां कदम-कदम पर फिसलने का खतरा' सीएम शिवराज ने क्यों कहा- कई...

‘यहां कदम-कदम पर फिसलने का खतरा’ सीएम शिवराज ने क्यों कहा- कई बार लोग हमें धक्का देने आ जाते हैं

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजनीति की राहें बड़ी रपटीली होती हैं, इसलिए कदम-कदम पर फिसलने का खतरा होता है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह बातें उज्जैन में ‘श्री महाकाल महालोक’ के द्वितीय चरण का लोकार्पण करते हुए यह बात कही। चौहान ने कहा, ‘‘ईश्वर की कृपा से मध्यप्रदेश की धरती पर महाकाल महालोक, अद्वैत लोक, रामराजा लोक, हनुमान लोक और देवी लोक बन रहे हैं। महाकाल महाराज से एक ही प्रार्थना है कि जब तक सांस रहे, सनातन की सेवा करता रहूं, जनता की सेवा में जुटा रहूं।’’

उन्होंने कहा कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो, यही सनातन धर्म है। उन्होंने कहा कि इस सनातन धर्म पर कुछ लोगों ने उंगली उठाई और सनातन को खत्म करने की बात कही, लेकिन सनातन को कोई खत्म नहीं कर पाया क्योंकि सनातन का न आदि है और न ही अंत।

राजनीति में फिसलने का खतरा
चौहान ने कहा, ‘‘आप (संत) हमें सही रास्ते पर चलने का मार्गदर्शन करते रहें। राजनीति की राहें बड़ी रपटीली होती हैं, कदम-कदम पर फिसलने का खतरा होता है। कई बार हम खुद ही फिसल जाते हैं। कई बार चक्कर में डालने वाले लोग हमें धक्का देने आ जाते हैं। सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए आपका आशीर्वाद (हमारे लिए) बना रहे। ’’

इसी साल के अंत में होना है चुनाव
मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होना है और राज्य में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे चौहान प्रचार के दौरान अक्सर भावुक होते रहे हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...