13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयबाथरूम में मोबाइल, बाहर खड़ा सफाईकर्मी... दिल्ली IIT में छात्राओं के वीडियो...

बाथरूम में मोबाइल, बाहर खड़ा सफाईकर्मी… दिल्ली IIT में छात्राओं के वीडियो बनाने से मचा हड़कंप

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के फेमस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में पढ़ने वाली लड़कियों के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर इंसानियत शर्मसार हो जाए. यहां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रहे 20 साल के स्वीपर ने एक बार नहीं बल्कि कई बार छात्राओं के बाथरूम में जाकर उनके अश्लील फोटो और वीडियो बनाए. छात्राओं को पहले तो कभी इस बात की भनक नहीं लग पाई.

लेकिन छात्राओं को बीते कुछ दिनों से शक होने लगा कि जब भी वे बाथरूम में जाती हैं तो कोई उनकी चुपके से तस्वीरें लेता है. लेकिन एक छात्रा ने उसे एक दिन ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. दरअसल, छात्रा को स्वीपर पर पहले से ही शक होने लगा था. फिर जब वह एक दिन बाथरूम गई तो उसे लगा कि कोई उसके पीछे आ रहा है.

पहले उसने कुछ नहीं किया. लेकिन छात्रा ने फिर बाथरूम में रखा मोबाइल देख लिया. उसने देखा कि चपरासी भी बाथरूम के बाहर खड़ा है. छात्रा तुरंत मोबाइल लेकर बाहर आई. उसने चपरासी से इसे लेकर सवाल किए. स्वीपर पहले बहानेबाजी बनाने लगा. लेकिन लड़की ने और भी छात्राओं को वहां एकत्रित कर लिया. उसके फोन पर छात्राओं की तस्वीरें थी.

इसके बाद छात्रा ने 7 अक्टूबर के दिन थाने में आरोपी स्वीपर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस भी तुरंत एक्शन में आई और चपरासी को गिरफ्तार कर लिया. फिर कोर्ट में उसे पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में कार्रवाई जारी है. वहीं, इस घटना के बाद से दिल्ली IIT की छात्राओं में दहशत का माहौल है.

पुलिस ने बताया कि छात्राओं ने बताया है कि चपरासी पहले से ही मोबाइल को बाथरूम में रखकर चला जाता था. बाद में वह सबसे नजरें बचाकर बाथरूम में जाता. फिर मोबाइल वापस ले आता. ऐसा वह कितने दिनों से कर रहा है ये किसी को भी नहीं पता. फिलहाल इसे लेकर जांच की जा रही है

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...