13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में कोरोना के 43 नए मामले, क्‍या सर्दी में वायरस फिर...

देश में कोरोना के 43 नए मामले, क्‍या सर्दी में वायरस फिर मचाएगा आतंक?

Published on

नई दिल्ली

खबर अच्‍छी नहीं है। सर्दी के दस्‍तक देने से पहले देश में कोरोना के मामलों में अचानक उछाल आया है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 369 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,32,034 है। देश में संक्रमण के अब तक 4,49,99,328 मामले सामने आ चुके हैं

कोरोना खत्‍म नहीं हुआ है। यह वायरस अब भी हमारे बीच ही है। पिछले कुछ सालों में इसके अलग-अलग स्‍ट्रेन सामने आए हैं। यह भी अनुभव रहा है कि सर्दी में कोरोना की रफ्तार बढ़ जाती है। उस लिहाज से कोरोना के 43 नए मामलों का सामने आना अच्‍छा संकेत नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,66,925 हो गई है। संक्रमण से उबरने की दर 98.81 फीसदी , जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...