10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालससुर की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी बहू, सच आया सामने तो...

ससुर की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी बहू, सच आया सामने तो पैर छूकर मांगी माफी

Published on

ग्वालियर ,

ग्वालियर में एक महिला ने अपने जेठ के साथ मिलकर ससुर के खिलाफ पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस की जांच की. इस दौरान आरोपी ने रो-रोकर अपनी बेगुनाही के सबूत दिए. इसके बाद शिकायतकर्ता ने पैर छूकर माफी मांगी. साथ ही फ्यूचर में झगड़ा न करने की कसम खाई.

मामला ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस थाना हस्तिनापुर का है. यहां सीता बघेल नाम की महिला अपने जेठ पंजाब के साथ शिकायत करने पहुंची. उसने बताया कि पति की मौत के बाद ससुर हरिराम बघेल और सास ने उसके साथ धोखाधड़ी की है. पति के हिस्से की जमीन बेच दी है और गाली गलौज करके घर से भगा दिया है.

दोनों पक्षों को बैठाकर पुलिस ने की पंचायत
ये आरोप लगाते हुए उसने सास-ससुर और देवर के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई. थाना प्रभारी हस्तिनापुर राजकुमार राजावत ने हकीकत का पता लगाया. इस दौरान मामला कुछ और ही निकला. इसके बाद एसडीओपी बेहट संतोष कुमार पटेल ने महिला, उसके जेठ और दूसरे पक्ष की ओर से ससुर-देवर को आमने-सामने बैठाकर पंचायत की.

बहू और बेटे ने पैर छूकर माफी मांगी
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच शक-संदेह दूर हुआ. ससुर ने बेची गई जमीन के बदले मिले पैसे दिखाए. साथ ही पूरा हिसाब दिया. इसके बाद बहू ने सास-ससुर को रोटी खिलाने की बात को लेकर समझौता किया. बहू और बेटे ने पैर छूकर माफी मांगी.

‘छोटे-मोटे विवाद बड़ा रूप ले लेते हैं’
साथ ही बेटे को सामने खड़ा करके हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करने की कसम भी खाई. एसडीओपी बेहट संतोष कुमार पटेल ने कहा कि छोटे-मोटे विवाद बड़ा रूप ले लेते हैं. मगर, पुलिस की पहल आपस में बातचीत कराकर समझौता कराने की है. इसी पहल में दोनों पक्ष संतुष्ट नजर आए.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...