नई दिल्ली
दिल्ली के मुनिरका में रविवार को दिल दहलाने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक कमरे से तीन लोगों की लाश बरामद हुई। मृतकों में एक 27 वर्षीय महिला और एक चार और दूसरा ढाई साल का बच्चा है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10.30 बजे एक महिला द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का गेट तोड़ा तो अंदर का मंजर हैरान करने वाला था।
कमरे के अंदर एक महिला का शव लटका हुआ था और दो बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे। जांच के दौरान तीनों की कलाई पर कट का निशान मिला है। पुलिस की जांच में पता चला की महिला की शादी 2017 में जोगेंद्र शर्मा से हुई थी। जोगेंद्र शर्मा नारकोटिस कंट्रोल ब्यूरो में कांस्टेबल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
क्या है मामला?
एक 27 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चे रविवार को दक्षिणी दिल्ली में अपने घर पर मृत पाए गए। दिल्ली पुलिस ने कहा, महिला का पति नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में एक कांस्टेबल है। पुलिस के अनुसार, सुबह 10.30 बजे किशनगढ़ पुलिस स्टेशन में मुनिरका गांव में एक महिला द्वारा अपने घर में आत्महत्या करने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद घर की चौथी मंजिल पर स्थित कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने दरवाजा तोड़ा। एक महिला और दो छोटे बच्चों के बेड पर पड़े पाए गए। तीन शवों की पहचान वर्षा शर्मा और उनके चार और ढाई साल के दो बच्चों के रूप में की गई है।
