12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'इंडिया' को अलविदा कहकर हमास के खिलाफ लड़ने के लिए इस पत्रकार...

‘इंडिया’ को अलविदा कहकर हमास के खिलाफ लड़ने के लिए इस पत्रकार ने उठाया हथियार!

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच जंग जारी है. इजरायल के कई इलाकों में अभी भी आतंकी संगठन हमास द्वारा रॉकेट दागे जा रहे हैं. कई इलाकों में हमास के आतंकियों और इजरायली सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष चल रहा है. लगातार होते इन हमलों से इजरायल में काफी घर तबाह हो गए हैं. लोगों को जान बचाने के लिए बंकरों में छिपकर रहना पड़ रहा है.

ऐसे हालात के बीच एक इजरायली पत्रकार ने ट्वीट कर इंडिया को अलविदा कहने की बात कही है. उनका यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने ट्वीट किया, मुझे अपने देश इजरायल की सेवा और रक्षा करने के लिए नियुक्त किया गया है. मैंने अपनी पत्नी इंडिया को अलविदा कहा, जिसने मुझे भगवान के आशीर्वाद और सुरक्षा के साथ भेजा है. अब से वह मेरी ओर से ट्विटर पर पोस्टिंग करेगी इसलिए उसके साथ अच्छा व्यवहार करें.

हमास के हमले में 700 से ज्यादा इजरायलियों की गई जान
बता दें कि आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे थे. इन हमलों में इजरायल में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. वहीं, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध का ऐलान कर दिया है. इसके बाद से इजरायल भी गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बम बरसा रहा है. इसमें हमास के 800 से ज्यादा ठिकाने तबाह हो चुके हैं. वहीं, 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इजरायल के हमलों में कई मस्जिदें, बहुमंजिला इमारतें भी तबाह हुई हैं.

दोनों खेमों के 1100 से ज्यादा लोगों की गई जान
गौरतलब है कि अब तक इस जंग में दोनों पक्षों के 1,100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है. सिर्फ इजरायल की ही बात करें तो हमास के हमलों की वजह से उनके 44 सैनिकों सहित 700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...