12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'भाई' नहीं बोलने पर दिल्ली के अशोक विहार में गैंगवार, गोलीबारी में...

‘भाई’ नहीं बोलने पर दिल्ली के अशोक विहार में गैंगवार, गोलीबारी में दो लोगों की मौत- एक घायल

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में महज नाम के साथ ‘भाई’ नहीं बोलने के चलते हुए गैंगवार में दो लोगों की हत्या कर गई। वहीं, गोली लगने से एक शख्स की हालत गंभीर हो गई है। इस दौरान हुई चाकूबाजी में भी कई लोग घायल हुए हैं। खूनखराबे को लेकर चश्मदीदों का कहना है कि मामूली बातचीत और गाली-गलौज से शुरू मारपीट हिंसक गैंगवार में तब्दील हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के अशोक विहार में एक शख्स के नाम पुकारे जाने को लेकर दो गुटों में पहले बहस और गाली गलौच की शुरुआत हुई। बातों-बातों में यह दोतरफा मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी की गई। इस गैंगवार की घटना में दो लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं, गोली लगने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। बुरी तरह से घायल शख्स को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

‘तमीज से बात करो, डब्लू नहीं, डब्लू भाई बोलो…’ और फिर शुरू हो गया गैंगवार
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, भलस्वा डेरी इलाके के रहने वाले रघु, जाकिर और भूरा सोमवार रात को किसी डब्लू नामक शख्स से मिलने अशोक विहार पहुंचे थे। उन तीनों ने डब्लू को खोजने के दौरान एक स्थानीय शख्स से पूछा कि डब्लू कहां रहता है? उस शख्स ने पलटकर कहा कि ‘तमीज से बात करो, डब्लू नहीं, डब्लू भाई बोलो।’ इस बात को लेकर कहा-सुनी और बहस के शोर को सुनकर डब्लू वहां पहुंचा।मारपीट शुरू होते ही रघु ने डब्लू को गोली मार दी। इसके तुरत बाद डब्लू के साथियों ने रघु को गोली मार दी। रघु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल डब्लू को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि गैंगवार के बीच रघु को गोली लगते ही उसके दोने साथी मौके से भाग खड़े हुए। डब्लू के साथियों ने पीछा करते हुए रघु के एक साथी भूरा को पकड़ लिया और उस पर चाकू से लगातार कई बार हमला कर उसकी जान ले ली। मौके से भाग निकले रघु के दूसरे साथी जाकिर को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, अस्पताल में भर्ती डब्लू से पूछताछ के लिए डॉक्टर के निर्देशों का इंतजार कर रही है। पुलिस ने कहा कि अशोक विहार में दोहरे हत्याकांड और गैंगवार का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...