22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedIsrael- Gaza Conflict: कंगना-स्वरा दे रहीं किसका साथ? PAK हसीनाएं फिलिस्तीन के...

Israel- Gaza Conflict: कंगना-स्वरा दे रहीं किसका साथ? PAK हसीनाएं फिलिस्तीन के साथ

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहा युद्ध हर गुजरते दिन के साथ भयावह रूप ले रहा है. दोनों देशों के बीच की जंग में हजारों मासूम बेघर हो गए हैं. सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं. हर तरफ तबाही का मंजर है. हमास के लोगों ने इजरायल के सैनिकों समेत आम जनता को भी अपना बंधक बना लिया है.

इजरायल-फिलिस्तीन की जंग पर बॉलीवुड से लेकर लॉलीवुड एक्ट्रेस तक अपना रिएक्शन दे रही हैं. जंग को लेकर एक्ट्रेसेस के बीच भी कैटफाइट शुरू हो गई है. एक्ट्रेसेस भी दो गुटों में बंट चुकी हैं. आइए जानते हैं इस जंग में कौन किसको सपोर्ट कर रहा है.

फिलिस्तीन के सपोर्ट में स्वरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इजरायल और फिलिस्तीन की जंग पर अपना रिएक्शन दिया. एक्ट्रेस ने फिलिस्तीनियों के सपोर्ट में अपनी आवाज बुलंद की.

स्वरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा- अगर आपको तब शॉक नहीं लगा जब इजराइल ने फिलिस्तीन पर अटैक किया, जब इजराइलियों ने फिलिस्तीन के लोगों के घर तबाह किए. जबरदस्ती छीन लिए. फिलिस्तीन के बच्चों और टीनएजर्स को नहीं बख्शा. दशकों तक गाजा और गाजा में नागरिकों पर बमबारी की. वहां के स्कूल और अस्पतालों को भी नहीं बख्शा. तो इजराइल पर हुए अटैक पर शोक मना रहे लोग दोगले हैं.

कंगना ने किसका दिया साथ?
स्वरा भास्कर ने जहां फिलिस्तीन का सपोर्ट किया, तो वहीं, कगंना रनौत ने इजरायल के सपोर्ट में आवाज उठाई. कंगना ने हमास के लोगों को आतंकी बताया. कंगना ने लिखा- ऐसा बिल्कुल संभव नहीं है कि सोशल मीडिया पर दिख रही इजरायली महिलाओं की तस्वीरों को देखकर दिल ना टूटे और डर ना लगे. आतंकी उनकी लाशों के साथ रेप तक कर रहे हैं. एक इजराइल की महिला सैनिक की बॉडी को नेकेड घुमाया जा रहा है. ये देखकर मैं लाखों टुकड़ों में टूट गई हूं. हर शहीद सम्मानजनक मौत का हकदार है.

गौहर खान ने दिया रिएक्शन
एक्ट्रेस गौहर खान ने इजरायल-फिलिस्तीन की जंग पर अपनी चिंता जताई है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- किसी की जान लेना गलत है. दुनिया में शांति बने रहने दो. इसे शुरुआत में ही रुकने दें. युद्ध में कोई सही या गलत नहीं होता, बल्कि यह पूरा ही गलत है. इसलिए सभी देशों को मानवाधिकारों का पालन करना चाहिए, सभी की जिंदगी मायने रखती है.

गौहर ने इससे पहले एक पोस्ट में लिखा था- जालिम कब से जालिम बन गया???? सालों से जुल्म पर आंखें बंद की हुई हैं?. गौहर की इस पोस्ट के बाद कई लोग उनसे नाराज भी दिखे. लोगों ने दावा किया कि वो हमास को सपोर्ट कर रही हैं.

गैल गैडोट ने इजरायल का दिया साथ
हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट ने इजरायल का सपोर्ट किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- मैं इजरायल के साथ हूं. वहीं, पाकिस्तानी सिनेमा की कई मशहूर एक्ट्रेस जैसे सबा कमर,दनानीर मुबीन, हुमा जेहरा ने फिलिस्तीन को सपोर्ट किया है. पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस का कहना है कि वो फिलिस्तीन के साथ हैं और उन्हें आजाद देखना चाहती हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...