12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय‘आधी रात बाहर ले जा रही थी ED, मेरा एनकाउंटर हुआ तो…’...

‘आधी रात बाहर ले जा रही थी ED, मेरा एनकाउंटर हुआ तो…’ कोर्ट में संजय सिंह ने लगाया आरोप

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में ईडी द्वारा गिरफ्तार राज्यसभा सांसद संजय सिंह की आज पेशी हुई। ईडी ने कोर्ट के सामने राज्यसभा सांसद की रिमांड 5 दिन बढ़ाने की मांग की थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इस दौरान संजय सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें आधी रात को बाहर ले जाया जा रहा था, उनका एनकाउंटर भी हो सकता है। कोर्ट ने ED को निर्देश दिया कि उन्हें बिना जानकारी दिए कहीं ना ले जाया जाए।

कोर्ट ने कहा- मीडिया से बात ना करें
इससे पहले अदालत ने कथित उत्पाद शुल्क घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आप सांसद संजय सिंह को निर्देश दिया कि वह पेशी के दौरान मीडिया से बात न करें। कोर्ट ने कहा कि इससे सुरक्षा संबंधी समस्या पैदा होती है। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल की यह टिप्पणी तब आई जब आप नेता ने अदालत कक्ष में प्रवेश करने से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे। न्यायाधीश ने मीडिया कर्मियों को यह भी निर्देश दिया कि जब उन्हें पेश किया जा रहा हो तो वे उनसे सवाल न पूछें।

कोर्ट में ED ने क्या कहा?
केंद्रीय एजेंसी ने अदालत को बताया कि संजय सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और उनकी हिरासत को पांच दिन के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया। ईडी ने कहा कि जांच के दौरान एकत्र की गई सामग्री से पता चलता है कि शराब लाइसेंस देने के लिए रिश्वत ली गई थी। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि ईमानदार लोगों हमारे साथ हैं और बेईमान लोग पीएम मोदी के साथ हैं।

सांसद संजय सिंह की वकील रेबेका जॉन ने आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कहा कि कस्टडी कोई अधिकार नहीं है, जो मांगे जाने पर ऐसे ही मिल जाए, इसके लिए जांच एजेंसी के पास पुख्ता वजह होनी चाहिए, पिछले पांच दिनों में उन्होंने ऐसे सवाल पूछे, जिनका जांच से कोई मतलब नहीं था।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...