11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयअगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मॉनसून की विदाई के...

अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मॉनसून की विदाई के बाद कई राज्यों में होने वाली है बारिश

Published on

नई दिल्ली

मॉनसून की विदाई और अक्टूबर का दूसरा हफ्ता शुरू है लेकिन कई राज्यों में अब भी लोगों को अधिक गर्मी का एहसास हो रहा है। अनुमान लगाया जा रहा था कि अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही तापमान कम होगा और जल्द ठंड का असर दिखाई देगा। ऐसा हुआ नहीं और इसके विपरीत दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई दूसरे राज्यों में लोग गर्मी से काफी परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने इस घटनाक्रम को अक्टूबर हीट का नाम दिया है। हालांकि अगले हफ्ते कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है और इसके साथ ही एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा।

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ने लगा है। पंखा छोड़िए अभी एसी बंद करने की घरों में नौबत नहीं आई है। मंगलवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में कमी देखने को मिलेगी जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 अक्टूबर के बीच तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच बना रहेगा।

राजस्थान के कई जिलों में एक बार फिर बारिश हो सकती है। मॉनसून के बाद पोस्ट मॉनसून बारिश का यह दौर 15 अक्टूबर से शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव हो सकता है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर और भरतपुर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।

यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब इन राज्यों में 14 से 17 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना है। बिहार से मॉनसून की विदाई अगले एक दो दिनों में हो जाएगी। उत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 14 अक्टूबर से नए पश्चिमी विक्षोभ की शुरुआत हो रही है। इसकी वजह से इन राज्यों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम इन राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...