10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपाल'नहीं चलेगा, नहीं चलेगा...' BJP छोड़ कांग्रेस में गए पूर्व मंत्री के...

‘नहीं चलेगा, नहीं चलेगा…’ BJP छोड़ कांग्रेस में गए पूर्व मंत्री के खिलाफ लगे पोस्टर

Published on

देवास,

मप्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से ही चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं. कहीं भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है, तो वहीं कांग्रेस में टिकट की घोषणा के पहले ही विरोध शुरू हो गया है. ऐसा ही एक मामला देवास जिले के खातेगांव में सामने आया है. जहां पूर्व मंत्री दीपक जोशी के खिलाफ क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर लग गए हैं.

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी (पूर्व मंत्री) जो कुछ महीने पहले ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं. दीपक जोशी कांग्रेस की ओर से खातेगांव विधानसभा से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. खातेगांव के आसपास लगे उनके विरोध के पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं. यहां से भाजपा वर्तमान विधायक आशीष शर्मा को तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर चुकी है.

पोस्टर में दीपक जोशी की फ़ोटो पर क्रॉस का निशान लगा है और उस पर लिखा हुआ है- ‘कांग्रेस से नहीं चलेगा, नहीं चलेगा…’ हालांकि, कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा अब तक नहीं हुई है. बावजूद इसके दीपक जोशी का इस तरह से विरोध होना पार्टी को इस बारे में सोचने पर मजबूर जरूर करेगा.

हालांकि, ये पोस्टर किसने और क्यों लगवाए हैं? इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. लेकिन अब आम लोगों के बीच पोस्टर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर भी ये पोस्टर खूब वायरल हो रहे हैं.यह भी बता दें कि कांग्रेस में शामिल होते ही दीपक जोशी कई बार सार्वजनिक रूप से और पार्टी की बैठकों में नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच यह कह चुके हैं कि वे पार्टी के लिए बरसों से काम कर रहे किसी स्थानीय नेता का हक मार कर चुनाव नहीं लड़ना चाहते.

पोस्टर मामले में मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह विपक्षी दल ने जारी किया है. मुझे तो प्रचार मिल गया. भाजपा प्रत्याशी तय होने के बाद यह पोस्टर जारी हुआ है.. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा विपक्ष फलता-फूलता रहे. मेरे पोस्टर लगाता रहे. लेकिन विपक्षी दल को कांग्रेस प्रत्याशी तय करने का अधिकार नहीं. भाजपा प्रत्याशी को बड़े वोट बैंक के ख़सकने का डर है. इससे मेरे कांग्रेस में नम्बर बढ़ गए. मेरे दुश्मन सलामत रहें. मेरे पोस्टर लगाते रहें.

भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि भाजपा ने अपने सारे नीति सिद्धांतों की अवहेलना कर राष्ट्रीय टीम में खेलने वालों को क्लब में खेलने का मौका दिया.। वहीं, भाजपा पर पोस्टर लगाने का आरोप जड़ने के बाद दो बार के भाजपा विधायक और खातेगांव से लगातार तीसरी बार उम्मीदवार बनाए गए आशीष शर्मा ने कहा कि दीपक जोशी की दावेदारी से नाखुश कांग्रेस नेताओं ने यह किया है.

कांग्रेस के हर नेता का स्वागत करते हैं कि वह प्रत्याशी बनकर आए. भाजपा मुकाबला करने के लिए तैयार है. लेकिन उन्हीं के पार्टी के नेता जो यहां से उनकी दावेदारी को लेकर नाखुश हैं, ये उन्हीं ने किया है. सार्वजनिक रूप से नहीं कह सकते हैं, क्योंकि पार्टी की मर्यादा है. लेकिन इस तरह के पोस्टर लगाकर वह जरूर अपना विरोध प्रकट कर सकते हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...