18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालएमपी में कांग्रेस ने चलाया 'ब्रह्मास्त्र', सरकार आने पर स्कूली बच्चों को...

एमपी में कांग्रेस ने चलाया ‘ब्रह्मास्त्र’, सरकार आने पर स्कूली बच्चों को हर महीने मिलेंगे 500-1500 रुपए

Published on

मंडला

मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। मंडला में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने लोगों से वादा किया है कि हम सारी घोषणाएं को पूरा करेंगे। आदिवासियों से उन्होंने वादा किया है कि छत्तीसगढ़ की तरह हम एमपी में भी तेंदुपत्ता संग्राहकों को 4000 हजार रुपए प्रति बोरा देंगे। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने एक गेम चेंजर घोषणा की है, इसका नाम पढ़ो और पढ़ाओ योजना है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 500 से 1500 रुपए तक की राशि दी जाएगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को हमारी सरकार हर महीने 500 रुपए देगी। इसके साथ ही आठवीं से 10वीं तक के बच्चों को हर महीने 1000 रुपए देगी। साथ ही 11वीं से 12वीं तक के बच्चों को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। हालांकि संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने इसे हर साल पढ़ दिया था। बाद में सुधार करवाया गया कि यह हर महीने की राशि है। कांग्रेस ने पहली बार यह घोषणा की है।

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो मकान बनेंगे, उसके शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की राशि एक जैसी होगी। प्रियंका गांधी ने मंडला में तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। साथ ही गैस सिलेंडर को लेकर कहा कि बीजेपी की तरह हम सिर्फ महिलाओं को नहीं है। हर परिवार को 500 सौ रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि आप देख लीजिए, जिन राज्यों में हमारी सरकार है, वहां मिल रहा है कि नहीं।

गौरतलब है कि एमपी में चुनाव आचार संहिता की घोषणा से पहले कांग्रेस ने कहा था कि हम नारी शक्ति सम्मान के जरिए महिलाओं को हर महीने 15000 रुपए देंगे। लाड़ली बहना के जरिए बीजेपी ने पहले ही इस पर कब्जा जमा लिए है। वह महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दे रही है। साथ ही एमपी में बीजेपी की सरकार की तरफ से लाड़ली बहनों और उज्जवला योजना की लाभर्थियों को 450 रुपए में गैसे सिलेंडर मिल रहे हैं। कांग्रेस ने पढ़ो पढ़ाओ योजना लाकर एक बड़ा दांव चला है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...