18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालआप आ जाइए ना मंच पर...पहले मुस्कुराई और फिर प्रियंका गांधी ने...

आप आ जाइए ना मंच पर…पहले मुस्कुराई और फिर प्रियंका गांधी ने मार दी आंख!

Published on

मंडला

मध्य प्रदेश दौरे पर आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आदिवासी बाहुल्य मंडला में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस सभा में उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ भी थे। कांग्रेस ने राज्य में अभी तक किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि पार्टी ने कमल नाथ को सीएम के चेहरे के रूप में जरूर रीप्रजेंट किया है। अपने पूरे संबोधन में वह बीजेपी पर हमलावर रहीं। इस दौरान एक मजेदार वाकया देखने को मिला।

संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर सरकार आएगी तो तेंदूपत्ता के लिए 4000 रुपए आपको दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी पेसा कानून लागू करेंगे। उन्होंने शिवराज सरकार का नाम लिए बिना कहा कि 225 महीनों की सरकार में 250 घोटाले हुए हैं। 18 साल की सरकार में 22,000 घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि मंडला-जबलपुर रोड 10 साल से बन रही है। पहले 4 लेन की बन रही थी, अब 2 लेन की बन रही है, लेकिन बना नहीं पाए।

प्रियंका आगे बोल ही रही थीं कि एक उत्साहित लड़के ने चिल्लाया, ‘वो भी ढ़ंग से नहीं बनी’। ये बात सुनकर प्रियंका मुस्कुराए बिना नहीं रह सकीं और आंख मारते हुए बोलीं ‘आप आ जाइए न मंच पे’…इसके बाद सभा में काफी देर तक ठहाके लगते रहे। बाद में प्रियंका बोलीं ‘मुझे बताते रहिएगा’रैली में प्रियंका गांधी ने एक बड़ी घोषणा की। प्रियंका ने मंच से ऐलान किया कि कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा 12वीं तक के बच्चों को 500 से 1500 रुपए तक की राशि भी दी जाएगी।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...