11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'ED ने बीमार बच्चे की मदद पर किए सवाल', बोले संजय सिंह,...

‘ED ने बीमार बच्चे की मदद पर किए सवाल’, बोले संजय सिंह, कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Published on

नई दिल्ली,

कोर्ट ने कथित दिल्ली एक्साइज घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आप नेता संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें पहले दी गई हिरासत की अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था. इस दौरान विशेष न्यायाधीश एम.के नागपाल ने संजय सिंह को जेल भेज दिया.

ईडी ने राज्यसभा सांसद को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह अब खत्म हो चुकी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को मुनाफा हुआ.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान संजय सिंह ने कहा कि आपके आदेश पर आठ दिन ईडी ने जांच की. आपसे (कोर्ट) कहा था कि मामले में अन्य आरोपियों से सामना कराना है. इनसे पूछिए कितने लोगों से सामना कराया है. आठ दिन में दो से तीन घंटे पूछताछ की और एक आदमी से सामना कराया.

आप नेता ने कहा कि इनके सवाल आप जरूर सुन लें. अगर इनकी मंशा जांच करनी होती तो गंभीरता से करते. मैंने एक बीमार बच्चे की मदद के लिए 1 लाख का डोनेशन दिया. उस पर सवाल किए गए हैं. ये (ईडी) एंटरटेनमेंट डिपार्टमेंट बन गया है. अडाणी के घोटालों की बात मैंने कही.

इस पर जज ने संजय सिंह को कहा कि अगर आपको इस तरह की स्पीच देनी है तो यहां आने की जरूरत नहीं. आपकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हो सकती है. संजय सिंह ने जेल मे कई किताबों की मांग की है, जिनकी कोर्ट ने इजाजत दे दी.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...